#HumanTrafficking

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित एक होटल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त छापेमारी में देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर दो पीड़िताओं को सुरक्षित रेस्क्यू कराया। ऑनलाइन वेबसाइट और वॉट्सऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब मानव तस्करी के संभावित नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।... Read More
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग के कथित अपहरण मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, अपहरण की कहानी झूठी थी और आर्थिक तंगी के चलते पीड़िता की मां ने कथित तौर पर अपनी 15 वर्षीय बेटी का डेढ़ लाख रुपये में सौदा किया था। किशोरी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में मां समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मानव तस्करी के संभावित नेटवर्क और अन्य संदिग्ध कड़ियों की भी गहन जांच कर रही है।... Read More