#FakeHolidayOrder

उत्तराखंड में 11 नवंबर 2026 को भाई दूज का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने संबंधी फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र कुमार ने इसे कूटरचित बताते हुए सूचना विभाग को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से खंडन कराने के निर्देश दिए हैं। फर्जी आदेश प्रसारित करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई का विषय भी पत्र में उठाया गया है।... Read More