#FakeCertificate

अल्मोड़ा के भैंसियाछाना ब्लॉक में फर्जी यूटीईटी-1 (2024) प्रमाणपत्रों के आधार पर सहायक अध्यापक की नौकरी पाने वाले तीन शिक्षकों का मामला सामने आया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सत्यापन में अनुक्रमांक, नाम और क्यूआर कोड फर्जी पाए गए। शिक्षा विभाग तीनों को पहले ही सेवा से बर्खास्त कर चुका है। अब पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।... Read More
बागेश्वर, कपकोट और कांडा के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 10 शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र रामनगर बोर्ड की जांच में कूटरचित पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने सभी 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। संबंधित मामलों में कानूनी कार्रवाई के लिए उपशिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।... Read More
NEET UG 2026 की उत्तराखण्ड राज्य केन्द्रीयकृत काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों की शिकायत के बाद अब तक 8 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र और प्रवेश निरस्त किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सभी आरक्षित श्रेणियों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। फर्जी प्रमाणपत्र पाए जाने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।... Read More