धर्म प्रवाह: मां बगलामुखी जयंती पर महायज्ञ , देश- प्रदेश में सुख शांति की कामना
धर्म प्रवाह: मां बगलामुखी जयंती के अवसर पर सत्य साधक गुरुजी के निर्देशन में लोकमंगल की कामना को लेकर विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। हवन यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया गया।

शुक्रवार को मां बगलामुखी जयंती के शुभ अवसर पर जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी के निर्देशन में यूपी के बलरामपुर जनपद अंतर्गत कोडरी घाट राप्ती तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया गया। 6 घंटा 6 मिनट तक चले विशेष हवन यज्ञ में देश में सुख शांति और लोक कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर गुरु जी ने सभी श्रद्धालुओं को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हुए कहा कि जगजननी मां बगलामुखी पितांबरा माई के स्मरण मात्र से समस्त प्रकार के भय रोग शोक और शत्रुओं का विनाश हो जाता है गुरुजी ने कहा मां की कृपा से ही मनुष्य सभी प्रकार के भौतिक सुखों का भोग कर अंत में परम गति को प्राप्त होता है। हवन के उपरांत प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी , टिहरी गढ़वाल के संत रामकृष्ण शरण , आचार्य सुरेंद्र नारायण त्रिवेदी प्रधान चौधरी, अजीत सिंह ,पुजारी लाल पत्रकार भानु प्रकाश तिवारी ,अक्षत शुक्ला ,अखिलेश सिंह ,मनोज ,राजकुमार ,राधेश्याम तिवारी , पवन दुबे समेत तमाम संत महात्मा और भक्तजन मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत