Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • खास खबर: खटीमा को यह ऐतिहासिक सौगात देंगे सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

खास खबर: खटीमा को यह ऐतिहासिक सौगात देंगे सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi December 28, 2021
ख़बर शेयर करें -

_ ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ में जंगल सफारी और ‘ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल’ का करेंगे लोकार्पण

पहली बार नेशनल पार्क और बायोस्फीयर रिजर्व क्षेत्र से बाहर अन्य क्षेत्र में संचालित होगी जंगल सफारी

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र खटीमा से की जा रही है ‘सी.एम. यंग ईकोप्रिन्योर स्कीम’ के क्रियान्वयन की शुरुआत

धामी सरकार की अभिनव पहल से स्थानीय लोगों को वनों, वन क्षेत्रों और वन्य जीवों से जुड़कर मिलेगा रोजगार

खटीमा। वर्ष 2021 के जाते-जाते प्रदेश की धामी सरकार खटीमा विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। 29 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ और ‘ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल’ का लोकार्पण करेंगे। ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ प्रदेश का पहला ऐसा इकोटूरिज्म जोन होगा जहां पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। अब तक हमारे प्रदेश में सिर्फ नेशनल पार्क और बायोस्फीयर रिजर्व (संरक्षित क्षेत्र) में ही जंगल सफारी का चलन रहा है। इसके अलावा ‘ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल’ देश का पहला क्रोकोडाइल ट्रेल है जहां पर्यटक बेहद नजदीक जाकर मगरमच्छ की खतरनाक प्रजाति ‘मार्श’ का सुरक्षित दीदार कर सकेंगे। यह दोनों योजनाएं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पूर्व में घोषित ‘सी.एम. यंग ईकोप्रिन्योर स्कीम’ (CM Young Ecopreneur Scheme) से जुड़ी हुई हैं जिसके तहत उत्तराखण्ड के स्थानीय लोगों की आर्थिकी को वनों और वन्य जीवों से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत 1 लाख युवाओं को ईकोप्रिन्योर बनाने का लक्ष्य है।


तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि चारों ओर वन क्षेत्र से घिरे खटीमा के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ कैसे स्वरोजगार से जोड़ा जाए इसके लिए एक अभिनव योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। अब तक पर्यटन के लिहाज से पिछड़े रहे खटीमा व आसपास के क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र में ऊंचा स्थान दिलाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सोच है कि जैव विविधता और वन्य जीवों की मौजूदगी वाले ‘तराई पूर्वी वन प्रभाग’ को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर उसके सुराई वन क्षेत्र को इको टूरिज्म जोन के रूप में तब्दील किया जाए ताकि यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य का उपयोग स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मुहैया करवाने में किया जा सके। इसी सिलसिले में पूर्व में उन्होंने ‘तराई पूर्वी वन प्रभाग’ के सुरई व आसपास के वन क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की घोषणा (संख्या-359/2021) की थी। उसके बाद से ही वन महकमा उनकी इस घोषणा को साकार करने में जुटा हुआ है। योजना को चार भागों में बांटकर धरातल पर उतारा जा रहा है। इनमें सुरई इकोटूरिज्म जोन, ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल, खटीमा सिटी फॉरेस्ट और चुका प्रवासी पक्षी केन्द्र की स्थापना शामिल है। उन्होंने बताया कि सुरई इकोटूरिज्म जोन और ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल योजना का निर्माण और विकास कार्य पूरा हो चुका है। जबकि खटीमा सिटी फॉरेस्ट और चुका प्रवासी पक्षी केन्द्र के विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री धामी आगामी 29 दिसम्बर को सुरई इकोटूरिज्म जोन में जंगल सफारी का शुभारम्भ और ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का लोकार्पण करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

सुरई इकोटूरिज्म जोन –

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी कि सुरई वनों की समृद्ध जैव विविधता को देखते हुए इसे क्षेत्र को सुरई इको टूरिज्म जोन (सुरई पारिस्थितिकी पर्यटन क्षेत्र) का स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इसके दो लाभ होंगे पहला यह कि जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए जैव विविधता के धनी इसे क्षेत्र को संरक्षित किया जाएगा और दूसरा, इसके वन मार्गों को जंगल सफारी के लिए विकसित किए जाने से यहां रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। वन महकमे ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर रात-दिन काम करते हुए सुरई वन क्षेत्र के वन मार्गों को जैव विविधता ट्रेल के रूप में विकसित कर दिया गया है। यह क्षेत्र 180 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसके सीमा में पूर्व दिशा में शारदा सागर डैंम, पश्चिम में खटीमा नगर, उत्तर में मेलाघाट रोड तथा दक्षिण में पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र सटा हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत इस वन क्षेत्र में साल के वृक्षों, चारागाह और पानी की प्रचुर मात्रा में है। इन तमाम वजहों से यहां बाघों की आवाजाही बनी रहती है। इसके अलावा स्तनधारी जानवरों की लगभग 125, पक्षियों की 150 से अधिक और सरीसृपों को तकरीबन 20 प्रजातियां भी इस वन क्षेत्र में पाई जाती हैं। यहां के वन मार्गों को विकसित कर लगभग 40 किलोमीटर का ट्रेल जंगल सफारी के लिए तैयार कर लिया गया है, जिसमें जिप्सी में बैठकर पर्यटक दुर्लभ वन्य जीवों (रॉयल बंगाल टाइगर, भालू, चीतल, सांभर, काकड़, पैंगोलिन, कोरल सांप, पांढा आदि) का दीदार करने के साथ ही सुरम्य जंगलों, घास के मैदानों, प्राचीन शारदा नहर और सुन्दर तालाबों का लुत्फ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च शिक्षा के लिए भेजा था घर से दूर, देहरादून में सामने आए मामले ने बढ़ा दी अभिभावकों की चिंता

ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल –

सुरई इकोटूरिज्म जोन की पश्चिमी सीमा पर ककरा नाला स्थित है। यह नाला क्रोकोडाइल ( मार्श मगरमच्छ) का प्राकृतिक वासस्थल है। मीठे पानी के स्रोतों में पाई जाने वाली मगरमच्छ की यह प्रजाति भूटान और म्यांमार जैसे तमाम देशों में विलुप्त हो चुकी है। अंडा देने वाली यह प्रजाति बेहद खतरनाक मानी जाती है। मौजूदा समय में इस नाले में 100 से अधिक मार्श मगरमच्छ हैं। पर्यटक इन मगरमच्छों को आसानी से दीदार कर सकें इसके लिए 4 किलोमीटर लम्बे नाले को चैनलिंग फैंसिंग करके ‘ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल’ के रूप में विकसित किया गया है। यह राज्य का पहला क्रोकोडाइल ट्रेल है। ट्रेल में तीन व्यू प्वाइंट और कई वॉच टॉवर बनाए गए हैं ताकि मगरमच्छों का सुरक्षित तरीके से नजदीक से दीदार हो सके।

वन और वन्य जीव बनेंगे आर्थिकी का जरिया : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमारे प्रदेश में वन बहुतायत में पाए जाते हैं। प्रदेश का 71 प्रतिशत (37999.53 वर्ग किलोमीटर) भूभाग वन क्षेत्र है। इसमें से 24418.67 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र वन विभाग के अन्तर्गत है। वन कानून की जटिलताओं के कारण वनों के आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसमें उनकी खेती भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि इस कठिनाई को समझते हुए हमने निर्णय लिया है कि वन और वन्य जीवों को आर्थिकी से जोड़ते हुए स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मुहैया करवाए जाएंगे। इसी सोच के साथ हमने बीते 1 अक्टूबर 2021 को ‘सीएम यंग ईकोप्रिन्योर योजना’ देहरादून में लॉच की थी। इस योजना का क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। शुरुआत के तौर पर खटीमा में ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ विकसित कर उसमें जंगल सफारी प्रारम्भ की जा रही है। ग्राम समितियों के जरिए इस योजना का संचालन किया जाएगा। जंगल सफारी शुरू होने से जिप्सी मालिक, चालक और गाइड के रूप में स्थानीय युवाओं को रोजागर मिलेगा। इसके लिए वन विभाग ने 30 जिप्सी संचालकों के साथ करार किया है। गाइड की भूमिका का सही निर्वहन करने के लिए कई युवकों को वन विभाग इसका प्रशिक्षण दे चुका है। ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ में पर्यटकों की आमद से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। पूरे प्रदेश में इस योजना को विस्तार दिया जाएगा ताकि वनों, वन क्षेत्रों और वन्य जीवों को हम अपनी कमजोरी नहीं ताकत बना सकें। उन्होंने कहा कि सीएम यंगईकोप्रिन्योर स्कीम के अंतर्गत नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, ईकोटूरिज़्म, वन्यजीव टूरिज़्म आधारित कौशल को उद्यम में परिवर्तित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट मछली, राज्य बनने के बाद पहली बड़ी सफलता
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udham Singh nagar Udham Singh Nagar News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News खटीमा खास खबर: खटीमा को यह ऐतिहासिक सौगात देंगे सीएम धामी देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की समूह-ग भर्ती परीक्षाओं से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर। UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
देहरादून में प्रेस वार्ता के दौरान उत्तराखंड की ट्राउट मछली के अंतरराष्ट्रीय निर्यात की जानकारी देते मत्स्य विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा। Uttarakhand News: इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट मछली, राज्य बनने के बाद पहली बड़ी सफलता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट मछली, राज्य बनने के बाद पहली बड़ी सफलता

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
लालकुआं पुलिस द्वारा गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा और उसका साथी, साथ में बरामद नकदी, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल। Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार लूट का आरोपी योगेश सागर उर्फ मंकू और उसके कब्जे से बरामद स्कॉर्पियो वाहन। Nainital News: लूट की स्कॉर्पियो के साथ जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लूट की स्कॉर्पियो के साथ जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
गांधी मैदान, रुद्रपुर में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Rudrapur News: ‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • राजनीति

Rudrapur News: ‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Pantnagar News: पंतनगर से गूंजा विकसित कृषि का संकल्प, शिवराज-धामी ने नवाचार और किसान समृद्धि का दिया मंत्र
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • राष्ट्रीय

Pantnagar News: पंतनगर से गूंजा विकसित कृषि का संकल्प, शिवराज-धामी ने नवाचार और किसान समृद्धि का दिया मंत्र

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की समूह-ग भर्ती परीक्षाओं से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर। UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

  • देहरादून में प्रेस वार्ता के दौरान उत्तराखंड की ट्राउट मछली के अंतरराष्ट्रीय निर्यात की जानकारी देते मत्स्य विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा। Uttarakhand News: इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट मछली, राज्य बनने के बाद पहली बड़ी सफलता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट मछली, राज्य बनने के बाद पहली बड़ी सफलता

  • लालकुआं पुलिस द्वारा गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा और उसका साथी, साथ में बरामद नकदी, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल। Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा

  • रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार लूट का आरोपी योगेश सागर उर्फ मंकू और उसके कब्जे से बरामद स्कॉर्पियो वाहन। Nainital News: लूट की स्कॉर्पियो के साथ जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लूट की स्कॉर्पियो के साथ जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा

  • गांधी मैदान, रुद्रपुर में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Rudrapur News: ‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • राजनीति

    Rudrapur News: ‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,570)
  • उधमसिंह नगर (1,285)
  • क्राइम (3,412)
  • खेल (355)
  • चंपावत (959)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,764)
  • नैनीताल (6,335)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,041)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (404)
  • राष्ट्रीय (1,127)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (497)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (883)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां Uttarakhand News: इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट मछली, राज्य बनने के बाद पहली बड़ी सफलता Uttarakhand News: इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट मछली, राज्य बनने के बाद पहली बड़ी सफलता Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा Nainital News: लूट की स्कॉर्पियो के साथ जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा Nainital News: लूट की स्कॉर्पियो के साथ जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा Rudrapur News: ‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान Rudrapur News: ‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान