Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सामाजिक उत्थान व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मददगार होगा पीएम-सूरज पोर्टल : मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सामाजिक उत्थान व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मददगार होगा पीएम-सूरज पोर्टल : मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi March 14, 2024
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को पी.एम. सूरज पोर्टल प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण पोर्टल का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों (सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों) को पीपीई किट प्रदान की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज के अंतिम छोर में खड़े हुए लोगों तक विकास की धारा पहुंचने, उनके उत्थान में पीएम-सूरज पोर्टल सहायता करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से हमारे राज्य के 490 लाभार्थियों के साथ संवाद का यह प्रयास हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पीएम-सूरज पोर्टल प्रधानमंत्री के सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण को संदर्भित करता है, इस पोर्टल के माध्यम से समाज का उत्थान होगा एवं रोजगार से जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा, तथा सामाजिक रूप से लाभ से वंचित वर्गों को ऋण सहायता, आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सहायता प्रदान करेगा, इससे समाज में वंचित, दलित, शोषित, पिछड़े और सफाई कर्मी अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के साथ उसका लाभ पा सकें, इससे समाज में सहयोग और सहभागिता बढ़ने के साथ ही समानता और न्याय की भावना भी स्थापित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले 10 सालों में वंचित वर्गों, गरीबों, दलितों, समाज के अंतिम छोर में जो खड़े व्यक्तियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देकर लगातार काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इन सभी के लिए, इन सबके कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गई और वंचितों को वरियता दी है क्योंकि अब भारत में विकसित भारत का जो संकल्प लिया है और विकसित भारत बनने की दिशा में तीव्र गति से अब विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हमारा जो वर्ग उपेक्षित रहा है, वंचित रहा है, समाज के अंतिम छोर में रहा है, उन तक विकास पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब, पिछड़े, आदिवासी, छोटे किसान सहित सभी वर्गों का इसमें ध्यान रखा गया है। पीएम सूरज पोर्टल का शुभारंभ किया जाना इन सभी वर्गों के उत्थान के लिए है जिन्हें हमेशा हासिये पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि एससी, ओबीसी, सफाई कर्मचारियों को एक लाख तक का ऋण दिए जाने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी ने अभी सीधे डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि अभी ट्रांसफर की है, इसके साथ ही नमस्ते आयुष्मान हेल्थ कार्ड, सेफ्टी टैंक, सीवर आदि की सफाई करने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि के लिए पीपीई किट भी प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की पहल यह दर्शाती है कि वह देश के हर वर्ग के उत्थान के लिए चिंतित हैं और उनके उत्थान के लिए हमेशा कुछ न कुछ करना चाहते हैं, उनके परिवार को, उनके बच्चों को, उनके भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं और इस सुविधा का जो लाभ है हर पात्र व्यक्ति को मिले, उसके लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान एक-एक गांव में जगह-जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अनेक लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है और जो वंचित रह गए थे उन सबको भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांव-गांव पहुंचकर गरीब के दरवाजे पर जाकर लाभार्थियों को सीधे-सीधे लाभान्वित करने का काम किया है। जिन्हें दशकों तक सरकार की तरफ से कोई सभी सुविधा नहीं मिली थी उन सभी के जीवन का बदलने का यह सफल प्रयास रहा हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की ही तरह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बाबा साहब के प्रेम, सम्मान, समानता के विचारों को आत्मसात करते हुए उसी भावना से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास इस मूल मंत्र को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है। हमें भी इस मंत्र को आत्मसात करते हुए शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े हैं उनके कल्याण के लिए इस अवसर पर संकल्प लेना होगा कि हम सब उनके उत्थान एवं कल्याण के लिए काम करेंगे। उनकी प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगे और जिनको भी सहायता की आवश्यकता है उन तक हर स्तर से हम सहायता पहुंचाने का काम करेंगे, तभी हम विकसित भारत के संकल्प को साकार कर पाएंगे और उत्तराखंड को भी देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में हम आगे बढ़ पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, सीडीओ प्रतीक जैन, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, वीसी एचआरडीए अंशुल सिंह, एसडीएम अजयवीर सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, एमएनए वरूण चौधरी, दर्जा राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, शोभाराम प्रजापति, पूर्व मेयर मनोज गर्ग सहित जनसमूह उपस्थित था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सामाजिक उत्थान व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मददगार होगा पीएम-सूरज पोर्टल : मुख्यमंत्री

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
मुखानी में साइबर सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
आयुक्त दीपक रावत बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

  • मुखानी में साइबर सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

  • भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

  • आयुक्त दीपक रावत बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य

  • बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,413)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (727)
  • देहरादून (11,199)
  • नैनीताल (6,515)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,192)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,159)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू