Uttarakhand Weather: बरसात के साथ हिमपात आज इन जिलों में , मौसम लेगा करवट
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today (11.02.2025): उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है। सुबह शाम ठिठुरन भरी सर्दी जबकि दिन में धूप खिलने से राहत बरकरार है। सोमवार दोपहर बाद हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम में मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी हुई,जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के तीन पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी जबकि अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।
उत्तराखंड आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज मंगलवार 11 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के चमोली ,उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बरसात जबकि ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य सभी जनपदों में मौसम साफ रहेगा। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि कल से अगले कुछ दिन प्रदेश में फिर मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27. 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 सेल्सियस दर्ज किया गया , पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा ,मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


