Uttarakhand- सनसनीखेज वारदात , पत्नी की हत्या कर कोतवाली पहुंचा पति
- जांच में जुटी पुलिस ,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। खासकर रुद्रपुर में अपराधों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे पहले भी कई हत्याओं से जिला दहल चुका है। अब रुद्रपुर के भदईपुरा से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। भदईपुरा में पत्नी का मुंह दबाकर पति ने हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद पति कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की बात बताई। उसके मुंह से हत्याकांड की बात सुनकर पुलिस के होश उड़ गये।। तत्काल उसे हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पत्नी की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी भदईपुरा निवासी मशरूफ से कुछ माह पहले हुई थी। खबर है कि मशरूफ आये दिन दहेज के लिए फराह को परेशान किया करता था। बुधवार रात को खाना खाकर दोनों अपने कमरे में सो गए थे। जिसके बाद सुबह किसी बात पर मशरूफ ने फराह का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे कोतवाली चले गया।
कोतवाली पहुंचकर उसने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी है। सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी उसे लेकर भदईपुरा पहुंचा। जहां फराह की लाश बैड में पड़ी हुई थी। हत्याकांड की खबर पुलिस ने खेड़ा निवासी मायके वालों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


