देहरादून -खनन रवन्ना को लेकर बड़ा आदेश जारी, देखें
देहरादून। उत्तराखंड भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने ऑनलाइन ई रवन्ना में आ रही दिक्कतों के चलते ऑफलाइन यानी मैन्युअल रवन्ना प्रपत्र निर्गत किए जाने के आदेश जारी किये हैं। आदेश में खान अधिकारियों को मैन्युअल रवन्ना प्रपत्रों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की कंडीशन रखी है। अधिकारियों को मैनुअल रवन्ना प्रपत्रों का लेखा-जोखा तय समय पर भूतत्व एवम खनिकर्म निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा।
जारी आदेश के मुताबिक

उपर्युक्त विषयक ऑनलाईन ई-रवन्ना प्रपत्रों के निर्गत होने में तकनीकी खराबी एवं अपरिहार्य परिस्थिति होने की दशा में राजस्व एवं जनहित में मैनुवल रवन्ना प्रपत्र (जे) को निर्गत किये जाने हेतु जिला खान अधिकारियों को इस शर्त के साथ अधिकृत किये जाने की अनुमति प्रदान की जाती है कि उक्तानुसार प्रदत्त अनुमति के अन्तर्गत ऐसे मैनुवल रवन्ना प्रपत्रों का रख-रखाव एवं लेखा-जोखा सुव्यवस्थित रूप से रखा जायेगा तथा इससे सम्बन्धित रिपोर्ट ससमय भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय को उपलब्ध करायी जानी सुनिश्चित की जायेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन