उत्तराखंड- गंगा में बहे हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक , सर्च ऑपरेशन जारी
Uttarakhand News: परिवार के साथ घूमने उत्तराखंड आये हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक का पैर फिसलने से वह गंगा नदी में बह गए हैं, संयुक्त निदेशक जगराज सिंह डांगी का देवप्रयाग संगम में पैर फिसलने से यह हादसा हुआ है जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। यहां अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांगी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए।
रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी कोई पता नहीं चल पाया है। हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है।
संगम पर स्नान करने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कीं, लेकिन जगराज का कोई पता नहीं चल पाया। देवप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि देहरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम पहुंच चुकी है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान