दुखद खबर: कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन
तमिलनाडु। देश और उत्तराखंड के लिए आज की सबसे बड़ी दुखद खबर।
नही रहे जनरल विपिन रावत , उनकी पत्नी मधुलिका रावत की भी दुर्घटना में हुई मौत , सीडीएस जनरल विपिन रावत के घर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके घर मे उनकी बेटी से की राजनाथ सिंह ने बात की जिसके बाद वो संसद के लिए निकल गए आपको बता दे की सेना में इस तरह की किसी भी बड़ी घटना में मृतकों के परिजनों को पहले जानकारी दी जाती है इसलिए रक्षा मंत्री उनके घर पहुँचे।
हालांकि उनके द्वारा इसकी घोषणा नहीं की गई लेकिन वायु सेना ने सीडीएस बिपिन रावत की मौत की पुष्टि कर दी है,उनकी पत्नी की भी मौत हो गई है।
बता दें कि बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च, 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी में एक गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ था. बिपिन रावत ने 1978 में आर्मी ज्वॉइन की थी. बिपिन रावत ने 2011 में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से मिलिट्री मीडिया स्टडीज में पीएचडी की डिग्री हासिल की।
आपको बता दें 10 दिसंबर को देहरादून आने वाले थे सीडीएस बिपिन रावत आई एम ए की आगामी पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उन्हें भी शामिल होना था लेकिन एकाएक सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश की खबरों के बाद उत्तराखंड में भी चिंता लोगों के दिलों में फैल गई थी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Uttarakhand News: 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
Uttarakhand Weather News: अगले 24 घंटे मानसून तेज, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; ताजा पूर्वानुमान
Udham Singh Nagar News: SSP का बड़ा फेरबदल, छह दरोगाओं समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले
Haldwani News: करंट हादसे में पिता-पुत्री की मौत, परिवार में पसरा मातम