Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • आरवीएनएल ने बनाई भविष्य की राह, सबसे लंबी रेल सुरंग में बड़ी कामयाबी : केंद्रीय रेल मंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

आरवीएनएल ने बनाई भविष्य की राह, सबसे लंबी रेल सुरंग में बड़ी कामयाबी : केंद्रीय रेल मंत्री

Mohan Chandra Joshi April 16, 2025
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक कुल 125 किमी लंबी रेल परियोजना

भारत में सबसे लंबी सुरंग उत्तराखंड के देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक 14.49 किमी का हुआ ब्रेकथ्रू

देहरादून। भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग का आज सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू हो गया है। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उत्तराखंड की 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल परियोजना से जुड़ी है। यह रेल परियोजना 105 किलोमीटर सुरंग के अंदर बनी है। इसमें ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक कुल 16 सुरंग हैं।

    इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से सुरंग स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से सुरंग की जानकारी ली। केंद्रीय रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सुरंग के सफल ब्रेकथ्रू पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को बधाई दी। रेल मंत्री ने यह भी कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है और जल्द ही इस रेल लाइन पर संचालन शुरू होने की उम्मीद है। यह परियोजना राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह (देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक) 14.57 किलोमीटर लंबी रेलवे सुरंग उत्तराखंड की ही नहीं बल्कि  पूरे भारत में सबसे लंबी सुरंग है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर यह पहली बार है जब देश के पहाड़ी इलाकों में रेल सुरंग बनाने के लिए टीबीएम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कहा कि 9.11 मीटर व्यास वाली इस सिंगल-शील्ड रॉक टीबीएम ने काम में जो तेजी और सटीकता दिखाई है, वह वैश्विक स्तर पर एक नया मापदंड स्थापित करती है। रेल मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना उत्तराखंड के ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गौचर और कर्णप्रयाग जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Road Accident: चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल सुरक्षित रेस्क्यू

  रेल मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से ऋषिकेश से कर्णप्रयाग का सफर सात घंटे से घटकर सिर्फ दो घंटे का हो जाएगा। यह हर मौसम में दूरदराज के इलाकों तक पहुंच आसान करेगा और उत्तराखंड में पर्यटन व आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। यह चार धाम रेल परियोजना को पूरा करने की दिशा में भी बड़ा कदम है। इस उपलब्धि के साथ आरवीएनएल ने भारत के सबसे मुश्किल इलाकों में आधुनिक निर्माण तकनीक में अपनी मजबूत जगह बनाई है। यह सफलता न सिर्फ एक सुरंग की कहानी है, बल्कि एक नए, मजबूत और कनेक्टेड भारत की शुरुआत है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सुरंग उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना राज्य के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने में एक अहम भूमिका निभाएगी। यह न केवल स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी एक नई गति देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई दिशा और गति मिली है। देवप्रयाग-सोड़ से श्रीनगर जनासु तक की यह सुरंग तकनीकी दृष्टि से भी एक बड़ी उपलब्धि है और यह दिखाती है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हम विकास के कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे भी हो चुका है जल्द ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू

इस मौके पर केबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित, आरवीएनएल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्‍टर प्रदीप गौर, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र शेट, जीएम उत्तर रेलवे अशोक कुमार वर्मा, प्रबंधक निदेशक भानु प्रकाश, मुख्य परियोजना प्रबंधक आरवीएनएल श्री अजित यादव, जीएम आरवीएनएल सुमित जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग और नवीन इमरजेंसी वार्ड का लोकार्पण Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए Nainital News: NEET-PG परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1041 अभ्यर्थी; कड़ी सुरक्षा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital News: NEET-PG परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1041 अभ्यर्थी; कड़ी सुरक्षा

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
रुड़की तहसील कार्यालय में SIR कार्य का जायजा लेते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक रोहित भट्ट Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश

  • दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग और नवीन इमरजेंसी वार्ड का लोकार्पण Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू

  • एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए Nainital News: NEET-PG परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1041 अभ्यर्थी; कड़ी सुरक्षा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Nainital News: NEET-PG परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1041 अभ्यर्थी; कड़ी सुरक्षा

  • रुड़की तहसील कार्यालय में SIR कार्य का जायजा लेते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश

  • हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,297)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,495)
  • खेल (363)
  • चंपावत (988)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (302)
  • दुर्घटना (719)
  • देहरादून (11,142)
  • नैनीताल (6,494)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,165)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (639)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (926)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू Nainital News: NEET-PG परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1041 अभ्यर्थी; कड़ी सुरक्षा Nainital News: NEET-PG परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1041 अभ्यर्थी; कड़ी सुरक्षा Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा