रुद्रपुर: आमने-सामने बाइक भिड़ंत में छात्र की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा
प्रतीकात्मक तस्वीर: सड़क हादसे में छात्र की मौत।
दिनेशपुर-जाफरपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, फर्स्ट ईयर छात्र दीपक कोली की मौके पर गई जान, परिवार में मचा कोहराम
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच एक और दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। दिनेशपुर-जाफरपुर रोड पर हुई आमने-सामने की भीषण बाइक भिड़ंत में फर्स्ट ईयर के छात्र दीपक कोली की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, जय नगर नंबर-01 निवासी दीपक कोली पुत्र मदन राम मंगलवार को ड्रोन स्कूल की ओर से जाफरपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत घायल दीपक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक होनहार छात्र की असमय मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दीपक अपने परिवार का इकलौता बेटा था, ऐसे में इस हादसे ने पूरे परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी।
गदरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, जवान बेटे की मौत से टूटे परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना
Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं