रुद्रपुर- DM के निर्देशों की अवहेलना करना सुपरवाइजर सहित 17 बीएलओ को पड़ा भारी
रुद्रपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू के निर्देशों की अवहेलाना करना 1 सुपरवाईजर सहित 17 बीएलओं को पड़ा भारी।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरू ने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत चल रहे महा अभियान में शनिवार को जनपद के विधानसभा क्षेत्रों में अनुपस्थित पाये गये 17 बीएलओ व 1 सपुरवाइजर को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों को दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरू ने सभी उप जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि बीएलओ व सुपरवाइजर द्वारा दिये जाने वाले स्पष्टीकरण का बारीकी से जॉच करते हुए दोषी बीएलओ व सुपरवाईजर के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने उप जिलाधिकारी के अनुमोदन के बिना दो बीएलओ को छुट्टी देने सीडीपीओ बाजपुर गौरव पन्त को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिये।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


