Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रपुर: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘सबकी योजना सबका विकास‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘सबकी योजना सबका विकास‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi November 25, 2021
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने किया लोक योजना अभियान ‘‘सबकी योजना सबका विकास‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग।

राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला को बताया पंचायतों की मजबूती का आधार।

कोरोना काल में ग्राम प्रधानों द्वारा किये गये सराहनीय प्रयासों के लिये दी जायेगी 10 हजार की प्रोत्साहन धनराशि।

उपाध्यक्ष जिला पंचायत का मानदेय किया जायेगा 5 हजार से 7 हजार।

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को गांधी पार्क, रूद्रपुर में आयोजित लोक योजना अभियान ’’सबकी योजना सबका विकास’’ के अंतर्गत कुमाऊं मंडल के पंचायत प्रतिनिधियों की राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम प्रधानों द्वारा कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों में सराहनीय कार्य करने पर 10 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि देने, कोविड-19 के दौरान कोविड में दर्ज मुकदमे वापस लेने, बाटा चौक का नाम डॉ.भीमराव अम्बेडकर के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष जिला पंचायत का मानदेय 5000 हजार से बढ़ाकर 7000 करने, उप प्रमुख, ज्येष्ठ कनिष्ठ क्षेत्र पंचायत का 1500 से 2500 करने का प्रस्ताव किया गया है।


उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों को पूर्व की भांति राज्यमंत्री का दर्जा दिये जाने का भी प्रयास किया जायेगा। पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ अभी वर्ग-1 क की भूमि व स्वामित्व कार्ड वालों को ही आवास दिया जा रहा है। जिससे उधम सिंह नगर में 1000 लोग आवास से वंचित रह रहे हैं। इस सम्बन्ध में चौहद्दी निर्धारित कर आवास दिये जाने की व्यवस्था होने तक किसी भी आवास को सूची से डिलीट न किया जाये, इसके लिए डीएम व सीडीओ कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग व संजीदगी से कार्य किये जा रहे हैं। आयुष्मान योजना से सम्बन्धित शिकायत मिलने पर सम्बन्धितों के खिलाफ तुरन्त कार्यवाही की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने डीआईजी को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस थानों एवं चौकियों में जनप्रतिनिधियों को सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाकार उनका सम्मान किया है। यह हमारी भावना है कि जो समय, संसाधन है उससे किया है।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पंचायतों को लगातार सशक्त करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की, मजबूती में त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का सबसे बड़ा योगदान है। त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि जनता व सरकार के बीच सेतू का कार्य कर रहे है। पंचायते आज लोकतंत्र की मूलभूत ईकाईयां है। पंचायतें ़़सामाजिक न्याय एवं आर्थिक विकास का आधार भी है। सरकारी योजनाओं को क्रियान्वयन करने की असली जिम्मेदारी त्रि-स्तरीय प्रतिनिधियों की है। त्रि-स्तरीय प्रतिनिधि पहले पायदान पर आते हैं, जहॉ से विकास की नीव शुरू होती है।
उन्होंने कहा कि उनका वोट तथा आवास सब ग्राम सभा में होने के कारण उनका रिश्ता-नाता सीधे-सीधे पंचायत से है। त्रि-स्तरीय प्रतिनिधियों की मान्यता व जिम्मेदारी से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में न्याय हेतु सरपंच होता था, जिसके फैंसले को सब मानते थे। जनता की सेवा करने का अवसर मिला है, इसमें कैसे, अपने ग्राम, क्षेत्र, ब्लॉक एवं जिले को अच्छे से अच्छा कर सकते हैं, सभी को आपसी भागीदारी व तालमेंल से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी की सामूहिक यात्रा है। हम सभी एक-एक कड़ी के रूप में है, सभी कड़ियों को पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में आवेदकों को शीघ्रता से ऋण मुहैया कराने हेतु बैंकों को 15 दिसम्बर की डेड लाइन तय की है। उन्होंने कहा कि 24000 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को भर्ती परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क निःशुल्क किया गया है। उन्होंने कहा कि सीडीएस सिविल सेवा एवं अन्य प्रारम्भिक परीक्षाऐं पास करने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग, किताबों आदि के लिए धनराशि की व्यवस्था की गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में केदारनाथ की पावन भूमि से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। उन्होंने कहा हमारा प्रदेश जब 25वॉ स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणीय एवं आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 21वी सदी का दशक उत्तराखंड का दशक होगा, जो पर्यटन स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नंबर वन बनेगा। उन्होंने कहा बोधिसत्व विचार श्रृंखला के माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार हर समय जनता की सेवा में समर्पित है।उन्होंने कहा हमारा का प्रण है कि जितना भी समय हमारे पास है उसका प्रत्येक पल और क्षण हम उत्तराखण्ड की जनता की सेवा में समर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों के साथ ही उपनल, पीआरडी, आंगनबाड़ी, भोजन माताओं आदि के बढ़ाये गये मानदेय के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सरकार द्वारा की गयी घोषणाओं व उनके शासनादेश एवं क्रियान्वयन की भी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा मानदेय बढ़ाना सिर्फ धनराशि देना नहीं है बल्कि यह आपके सेवा भाव के सम्मान की हमारी भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारी, सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक


उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए नई खेल नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा हम प्रत्येक घोषणा के लिए पूर्व सुनियोजित तरीके से वित्तीय खर्च का प्रबंधन कर रहे हैं जिससे हमारी सारी घोषणाएं धरातल पर उतर रही है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा कुमाऊॅ मण्डल में अच्छा कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधानों तथा पांच ग्राम विकास अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पाण्डे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरानाकाल में अपनी जान की परवाह किये बगैर पंचायतों में जो कार्य किये वह सराहनीय है तथा पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में वर्तमान में धनराशि ऑनलाईन आंवटित की जाती है, जिससे शतप्रतिशत पैसा पंचायतों के खाते में पहुॅचता है जिससे पंचायतों में पारदर्शिता एवं जबावदेही भी सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की शैक्षणिक योग्यता सुनिश्चित होने से पढे़े लिखे प्रतिनिधि आ रहे हैं तथा समय से विकास कार्यों में धनराशि व्यय हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की परखी गुणवत्ता


कार्यशाला में पंचायतीराज विभाग एवं अन्य रेखीय विभागों के विशेषज्ञों द्वारा कार्यशाला में आये हुए समस्त प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया तथा उनके द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया। त्रिस्तरीय पंचायतों में जीपीडीपी, बीपीडीपी एवं डीपीडीपी में पंचायतों की आवश्यकतानुसार प्लान बनाकर अपलोड किये जाने के सम्बन्ध में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया, जिसमें पंचायतें मिलने वाले अनुदान का उचित प्रबन्धन कर उपयोग कर सकें। पंचायते प्राप्त अनुदान के सापेक्ष अपने-अपने क्षेत्र की यथा आवश्यकतानुसार योजनाओं का चयन कर प्लान बनायेंगे, जिससे बजट अनुदान प्रथमतः आवश्यक एवं विकासपरक योजनाओं पर व्यय किया जा सकेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल की अध्यक्षता में किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन हेमन्त बिष्ट द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेनु गंगवार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू, एसएसपी दलीप सिंह कुॅवर मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी में फर्जी पैरा कमांडो मेजर बनकर Instagram पर फोटो डालने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
गौला नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच काठगोदाम में निरीक्षण करते एसएसपी नैनीताल Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
लगातार बारिश के बीच स्वाला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचारू यातायात Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान नशामुक्त उत्तराखंड अभियान को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun: नशे के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 अभियुक्त जेल भेजे गए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: नशे के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 अभियुक्त जेल भेजे गए

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान मसूरी रोड के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए Dehradun: मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए बनेगी डीपीआर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए बनेगी डीपीआर

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी Almora: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारी, सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारी, सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में फर्जी पैरा कमांडो मेजर बनकर Instagram पर फोटो डालने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा

  • गौला नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच काठगोदाम में निरीक्षण करते एसएसपी नैनीताल Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट

  • लगातार बारिश के बीच स्वाला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचारू यातायात Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान नशामुक्त उत्तराखंड अभियान को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun: नशे के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 अभियुक्त जेल भेजे गए
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: नशे के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 अभियुक्त जेल भेजे गए

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान मसूरी रोड के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए Dehradun: मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए बनेगी डीपीआर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए बनेगी डीपीआर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (629)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,358)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,498)
  • खेल (364)
  • चंपावत (993)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,172)
  • नैनीताल (6,504)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,180)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,157)
  • रुद्रप्रयाग (720)
  • रोजगार (518)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (641)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (930)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट Dehradun: नशे के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 अभियुक्त जेल भेजे गए Dehradun: नशे के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 अभियुक्त जेल भेजे गए Dehradun: मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए बनेगी डीपीआर Dehradun: मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए बनेगी डीपीआर