रुद्रप्रयाग : 16 दिसंबर को मनाया जाएगा विजय दिवस , शहीद सैनिकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
Rudraprayag News: 16 दिसंबर को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के तत्वावधान में विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले.क. (सेनि.) यूएस रावत ने बताया कि प्रतिवर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 06 ग्रेनेडियर्स बास्केटबाल प्रांगण में प्रातः 11 बजे से भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजित कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही उनके द्वारा देश सेवा में दिए गए अदम्य साहस पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गायन व नृत्य आदि कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है। उक्त आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा शहीदों के आश्रितों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से विजय दिवस पर आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में उनके स्तर से की जाने वाली समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही निर्धारित समय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


