रुद्रप्रयाग- यहां अचानक ढह गई निर्माणाधीन पार्किंग , हादसे में दो मजदूर घायल
Rudraprayag News- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक हादसे की खबर सामने आ रही है , यहां निर्माणाधीन पार्किंग ढहने से दो मजदूर घायल हो गए। जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनाक्रम के मुताबिक आज दोपहर लगभग 1:43 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रप्रयाग के न्यू बस अड्डे के समीप पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग, जिसे सिंचाई खंड द्वारा बनाया जा रहा था, अचानक ढह गई। इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घायलों में शामिल हैं:
अफसर आलम (पुत्र मोहम्मद हुसैन), उम्र 40 वर्ष, निवासी मुशल नगर, किशनगंज (बिहार)।
विकास (पुत्र विनोद), उम्र 22 वर्ष, निवासी बालेकी, यूसुफपुर, हरिद्वार।
घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



SSC CGL 2026 Notification जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल