Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत बाड़ा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत बाड़ा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

Mohan Chandra Joshi January 29, 2026
ख़बर शेयर करें -

विधायक भरत चौधरी ने अधिकारियों संग जन समस्याओं का किया त्वरित समाधान

190 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित, 75 में से 46 समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rudraprayag News- मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार आम जनमानस को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन के कुशल नेतृत्व में जनपद की 27 न्याय पंचायतों में चरणबद्ध रूप से बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज दिनांक 29 जनवरी, 2026 को न्याय पंचायत पिपली अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बाड़ा में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत 23वां बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी ने की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन

शिविर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, उद्योग, समाज कल्याण, पंचायतीराज/ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग (आयुष्मान आरोग्य शिविर), राजस्व विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पूर्ति विभाग सहित अनेक विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया।

शिविर के माध्यम से 190 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, आधार सेवाएं, आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र, यूसीसी पंजीकरण, राशन कार्ड ई-केवाईसी, एलपीजी केवाईसी, स्वरोजगार एवं आजीविका योजनाओं सहित अनेक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने मंच के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया से ग्रामीणों को अवगत कराया।

जनसुनवाई में सामने आई स्थानीय समस्याएं

शिविर के दौरान आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा कुल 75 समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 46 समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप

ग्रामीणों द्वारा जेठा-कठैत पेयजल लाइन की जर्जर स्थिति, पंपिंग टेस्टिंग शीघ्र पूर्ण करने, जलटैंक रख-रखाव हेतु चौकीदार की तैनाती, लोनिवि के अंतर्गत कांडई-कमोल्टी मोटर मार्ग की मरम्मत, प्रमुख रास्तों पर झाड़ी कटान, रा०प्रा०वि० खल्या में विद्युत कनेक्शन, कृषि भूमि की घेरबाड़, रा०प्रा०वि० पिपली में चारदीवारी निर्माण एवं खेल मैदान निर्माण आदि की मांग रखी गई।

विधायक भरत चौधरी का संबोधन

इस अवसर पर विधायक भरत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि संपूर्ण बचणस्यू क्षेत्र को प्राथमिकता में रखते हुए यहां विभिन्न विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पलायन आयोग की परियोजना, जलागम प्रबंधन परियोजना क्षेत्र के 84 गांवों में संचालित है तथा खाखरा-कमोल्टी-मोलकाखाल सड़क के डामरीकरण को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र में अस्पताल निर्माण हेतु सर्वे कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई फेस-4 के अंतर्गत 7 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे गांवों की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने राज्य सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान न्याय पंचायत स्तर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, ग्राम प्रधान प्रियंका पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, पीटीए अध्यक्ष जयकिशन भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, एसडीएफओ विकास पुंडीर, खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, तहसीलदार प्रणव पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद भास्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

अल्मोड़ा नंदा देवी मंदिर में मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • संस्कृति

Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निस्तारण Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
Nainital District Information Officer Girija Shankar Joshi Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
Harish Rawat resigns from all Congress posts in Uttarakhand Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राजनीति

Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बादलों से घिरा पहाड़ी मौसम Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अल्मोड़ा नंदा देवी मंदिर में मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • संस्कृति

    Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन

  • देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निस्तारण Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता

  • Nainital District Information Officer Girija Shankar Joshi Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

  • नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश

  • Harish Rawat resigns from all Congress posts in Uttarakhand Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • राजनीति

    Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,490)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,512)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,236)
  • नैनीताल (6,535)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,200)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (937)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह