Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Rudraprayag: सोनप्रयाग में भूस्खलन से पांच श्रद्धालुओं की मौत , तीन घायल.. रेस्क्यू जारी video
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: सोनप्रयाग में भूस्खलन से पांच श्रद्धालुओं की मौत , तीन घायल.. रेस्क्यू जारी video

Mohan Chandra Joshi September 10, 2024
ख़बर शेयर करें -

सोनप्रयाग के पास बाधित मार्ग पैदल आवागमन हेतु हुआ सुचारु

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप हुए भूस्खलन में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है वहीं तीन घायल हैं। सोमवार को केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्री सोनप्रयाग से करीब आधा किमी आगे पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के चलते मलबे में दब गए थे जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
आज मंगलवार को रेस्क्यू के दौरान मलबे में दबे चार शव और निकाले गए। मृतकों की संख्या अब पांच हो गई है। तीन घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के मुताबिक श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग के समीप हुए भूस्खलन में 05 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली सोनप्रयाग से लगभग 01 किमी गौरीकुण्ड की तरफ हाल ही में शुरू हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ की ओर से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान देर रात्रि को इस स्थान से 3 व्यक्ति घायल अवस्था में निकाले गये व 01 अचेत अवस्था में मिला जिसको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया।
यहां पर रात के समय खराब मौसम व लगातार मलबा-पत्थर आने के कारण रेस्क्यू टीमों को अपना कार्य करने में दिक्कतें आयी व रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा।
जनपद पुलिस के स्तर से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि के 06:30 बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बन्द कर दी गयी थी, जो लोग इस समयावधि से पहले गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर चले गये थे, उन लोगों के साथ यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंगलवार तड़के रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य दोबारा शुरू किया गया। इस स्थल पर 3 व्यक्ति (2 महिला व 1 पुरुष) अचेत अवस्था में मिले, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। लगातार चले रेस्क्यू अभियान के दौरान कुछ देर बाद रेस्क्यू टीमों को 01 और महिला अचेत अवस्था में मिली, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। इस प्रकार इस हादसे में मृतकों की संख्या 05 हो गई है।बाधित चल रहा मार्ग पैदल आवागमन हेतु सुचारु हो गया है सुरक्षा बलों की देखरेख में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर; दो महिलाओं की मौत

घायलों का विवरण

  1. जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
  2. मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष)
  3. छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष

मृतकों का विवरण

  1. गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो0 राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
  2. दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
  3. तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
  4. भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
  5. श्रीमती समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Kedarnath Dham Yatra Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag Landslide Rudraprayag Landslide: सोनप्रयाग में भूस्खलन से पांच श्रद्धालुओं की मौत Rudraprayag News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर तीन घायल.. रेस्क्यू जारी video देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान समीक्षा बैठक। देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
देहरादून में विकास योजनाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
देहरादून सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगाभ्यास करते हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में घने बादल, बारिश और मौसम का बदला हुआ मिजाज। उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
सचिवालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। धामी कैबिनेट की निर्णायक बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की निर्णायक बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान समीक्षा बैठक। देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज

  • देहरादून में विकास योजनाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम

  • देहरादून सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगाभ्यास करते हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार

  • उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में घने बादल, बारिश और मौसम का बदला हुआ मिजाज। उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (441)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,472)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,399)
  • खेल (355)
  • चंपावत (950)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (631)
  • देहरादून (10,718)
  • नैनीताल (6,309)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,031)
  • यात्रा (395)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,123)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,343)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट