रुद्रप्रयाग: DM विशाल मिश्रा ने देर रात आपातकालीन व यात्रा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, ऑरेंज अलर्ट में सुरक्षा पर फोकस
रुद्रप्रयाग में देर रात कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा।
CCTV निगरानी, SOS सिस्टम व रेस्पॉन्स मैकेनिज्म को और मजबूत करने के निर्देश, 24×7 सतर्कता पर जोर
रुद्रप्रयाग, 28 अप्रैल 2026: श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मंगलवार देर रात्रि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मौसम विभाग द्वारा जारी दो दिवसीय ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित CCTV कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों, यात्री आवागमन, मौसम की स्थिति तथा मार्गों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कैमरा मॉनिटरिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर निगरानी, सूचना संप्रेषण एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही SOS कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली, सूचना संकलन, आपसी समन्वय एवं आपदा प्रतिक्रिया तंत्र का भी गहन अवलोकन किया।
इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कंट्रोल रूम संचालन, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं निगरानी प्रणाली की विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी को दी।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 24×7 सतर्कता बनाए रखने, त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने कार्मिकों को निरंतर जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।
https://youtu.be/CNaL2HKCgxA?si=DPRxa5n6x0IiB4u1
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


