रुद्रप्रयाग छेनागाड़ आपदा: 11वें दिन भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, लापता 8 लोगों की तलाश में जुटी टीमें
Rudraprayag News- जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र के छेनागाड गांव में 28 अगस्त की रात आई भीषण दैवीय आपदा के बाद से लापता 8 लोगों की तलाश 11वें दिन भी जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीआरडीएफ और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। राहत एवं बचाव कार्य में ड्रोन कैमरों और आधुनिक उपकरणों की भी मदद ली जा रही है।
सोमवार आज के दिन भी रेस्क्यू टीमें मैनुअल सर्चिंग के साथ-साथ जेसीबी मशीनों के माध्यम से मलबे को हटाकर जमीन की गहराई तक खुदाई कर रहीं हैं, ताकि लापता लोगों का कोई सुराग मिल सके। प्रशासन ने खोजबीन को और तेज करते हुए मैन्यूली उपयोग होने वाले संसाधनों के साथ-साथ तकनीकी मदद को भी अभियान में जोड़ा है।जिससे लापता लोगो की खोजबीन की जा सके।वहीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा आपदा में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके छेनागाड मार्ग को दोबारा सुचारु करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि जब तक सभी लापता व्यक्तियों का पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


