रुद्रप्रयाग(पुल हादसा): दो श्रमिकों की मौत , घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
रुद्रप्रयाग। सिरोबगड़ व नरकोटा के बीच पूल का पुस्ता टूटने से दो मजदूरो की मौत हो गई जबकि 6 मजदूर इस घटना में घायल हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत व बचाव कार्य करते हुए एसडीआरएफ ने दो मजदूरों के शव को सरिया काट कर किसी तरीके से बाहर निकाला और दोनो शवों को पुलिस को सौंप दिया जहां पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक प्रातः जनपद रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ व नरकोटा के बीच एक निर्माणाधीन पूल टूट गया था जिसकी सूचना SDRF को प्राप्त हुई सूचना मिलते ही त्वरित रेस्क्यू हेतु SDRF की रेस्क्यू टीम पोस्ट रतूड़ा व पोस्ट अगस्त्यमुनि से तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची। उक्त घटनास्थल पर निर्माणाधीन पूल के एक किनारे के सरिये एक तरफ झुक जाने के कारण 08 मजदूर उसमे दब गए थे।
जिसको SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया गया व 06 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया जिसमें से 04 घायलों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। घटना में मृत 02 मजदूरों के शव सरियों के बीच में फंसे हुए थे, SDRF टीम द्वारा कटर की सहायता से सरियों को काटकर दोनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायलों की पहचान रामू निवासी गूजरपुर, UP, रघुवीर निवासी फ़ैजानपुर, UP, अनिल, निवासी फ़ैजानपुर, UP, भूरा, निवासी बिहार के रूप में हुई जबकि घटना में कन्हैया, उम्र – 20 वर्ष, निवासी फर्रुखाबाद, तथा पंकज, उम्र- 22 वर्ष, निवासी गूजरपुर, UP की दर्दनाक मौत हो गई ।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


