Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग – महिला समूहों पर बरसा बाबा केदारनाथ धाम का आशीर्वाद
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग – महिला समूहों पर बरसा बाबा केदारनाथ धाम का आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi November 17, 2023
ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या महिला समूहों के लिए बनी सौगात

विभिन्न महिला समूहों ने यात्रा के दौरान करीब 70 लाख रुपए से ज्यादा का किया कारोबार

अकेले चोलाई के प्रसाद से हुआ लगभग 65 लाख रूपए का व्यवसाय

500 से अधिक महिलाओं को मिला सीधा रोजगार

Rudraprayag News: श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस बार जनपद की महिलाओं के लिए सौगात दे गई। जनपद में संचालित महिला समूहों के लिए यह यात्रा बेहद सुखद साबित हुई। इस वर्ष रिकॉर्ड 19 लाख 60 हज़ार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुचें जिसका सीधा प्रभाव महिलाओं की आय एवं आर्थिकी पर भी देखने को मिला। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते महिला समूहों के व्यवसाय को नई ऊंचाइयां मिली। केदारनाथ यात्रा से जुडे़ विभिन्न महिला समूहों ने इस वर्ष 70 लाख रुपए से ज्यादा का व्यापार किया। अकेले चोलाई के प्रसाद से लगभग 65 लाख रूपए का व्यवसाय हुआ। इसके अलावा स्थानीय हर्बल धूप, चूरमा, बेलपत्री, शहद, जूट एवं रेशम के बैग आदि से पांच लाख रुपये की कमाई महिलाओं द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के उत्थान को किए जा रहे प्रयासों को भी इससे बल मिला है। इसी क्रम में महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर में मिलेट बेकरी ऑउटलेट की भी शुरुआत की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यात्रा से मिला आत्मनिर्भरता को आधार

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार का मंत्र अपना कर दूसरों को रोजगार देने की अपील से प्रभावित जिले की महिलाएं सीधे तौर पर केदारनाथ यात्रा में अपना योगदान दे रही हैं। जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा महिलाओं को हर संभव मदद की जा रही है। जनपद में महिलाएं बाबा केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय उत्पादों से निर्मित प्रसाद तैयार करने के साथ ही यात्रा मार्ग पर रेस्तरां, कैफे संचालित करने के साथ ही स्थानीय उत्पाद बेचकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि बाबा केदारनाथ में दुनियाभर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को चोलाई से निर्मित प्रसाद उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय शहद, हर्बल धूप समेत कई उत्पाद महिलाएं तैयार कर यात्रियों को उपलब्ध करवा रही हैं। राज्य सरकार के निर्देशन में प्रशासन विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

केदारनाथ में प्रसाद बेच कर महिलाओं ने किया 35 लाख रुपए का व्यवसाय

श्री केदारनाथ धाम में जिले की महिलाओं द्वारा तैयार प्रसाद का विपणन करने वाले केदारनाथ प्रसादम सहकारी संघ के सचिव भाष्कर पुरोहित ने बताया कि उन्होंने विभिन्न हैलीपैड़ एवं मंदिर परिसर में तीर्थ यात्रियों को करीब 35 लाख रुपए का प्रसाद बेचा। बताया कि उनके पास जिले भर के करीब 20 महिला स्वयं सहायता समूहों की 400 से ज्यादा महिलाओं द्वारा तैयार चोलाई के लड्डू, हर्बल धूप, चूरमा, बेलपत्री, शहद, जूट एवं रेशम के बैग आदि पहुंचता है। इसके अलावा गंगा जल के लिए पात्र एवं मंदिर की भस्म भी प्रसाद पैकेज का हिस्सा हैं। वहीं जनपद के काश्तकारो से 70 रूपए प्रतिकिलो के हिसाब से करीब 500 कुंतल चोलाई की खरीद की गई, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिला है।

रोजगार के साथ स्थानीय उत्पादों को भी मिला बढ़ावा

गंगा दुग्ध उत्पादन संघ की अध्यक्ष घुंघरा देवी ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने करीब 106 कुंतल चैलाई के लड्डू एवं चूरमा तैयार कर केदारनाथ में बेचा है। पिछले छह महीनों मेें उन्होंने 65 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार दिया, जिसमें 30 महिलाएं एनआरएलएम के तहत गठित समूहों के माध्यम से उनसे नियमित तौर पर जुड़ी हैं। पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने करीब 25 लाख रुपए के लड्डू एवं चूरमा बेचा। समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रतिदिन 300 रुपए मेहनताना देने के साथ ही समय-समय पर प्रशिक्षण भी देते हैं। बताया कि वर्ष 2017 में प्रसाद योजना शुरू होने से पहले चैलाई का उत्पादन बेहद सीमित हो गया था जबकि अब इसके उत्पादन में बढोतरी हुई है। बताया कि वे 60 रुपए प्रति किलो के हिसाब से किसानों से चैलाई की खरीद करते हैं। इसके अलावा बेलपत्री का उत्पादन करने वाले किसानों को भी योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। केवल बेलपत्री बेच कर महिलाओं ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये की कमाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड रुद्रप्रयाग - महिला समूहों पर बरसा बाबा केदारनाथ धाम का आशीर्वाद

Related Stories

उत्तराखंड में 28 और 29 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
हल्द्वानी में डंपर हादसे में हेल्पर की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून में किसान 2.2 दून बासमती धान की रोपाई करते हुए। Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
रुद्रपुर में युवती के अपहरण और गैंगरेप मामले की जांच में जुटी पुलिस। (प्रतीकात्मक फोटो) Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
कारगिल विजय दिवस पर लालकुआं के बिंदुखत्ता शहीद स्मारक में कैंडल जलाकर अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी। Lalkuan: कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपेंद्र कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की ताकत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan: कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपेंद्र कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की ताकत

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
बागेश्वर में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश का आदेश। Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 28 और 29 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  • हल्द्वानी में डंपर हादसे में हेल्पर की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव

  • देहरादून में किसान 2.2 दून बासमती धान की रोपाई करते हुए। Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत

  • रुद्रपुर में युवती के अपहरण और गैंगरेप मामले की जांच में जुटी पुलिस। (प्रतीकात्मक फोटो) Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

  • कारगिल विजय दिवस पर लालकुआं के बिंदुखत्ता शहीद स्मारक में कैंडल जलाकर अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी। Lalkuan: कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपेंद्र कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की ताकत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan: कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपेंद्र कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की ताकत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (455)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,922)
  • उधमसिंह नगर (1,304)
  • क्राइम (3,451)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,950)
  • नैनीताल (6,415)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (967)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,103)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,143)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (622)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (905)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Lalkuan: कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपेंद्र कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की ताकत Lalkuan: कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपेंद्र कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की ताकत