Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: 79वां स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: 79वां स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया

Mohan Chandra Joshi August 15, 2025
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी ने सशक्त, स्वच्छ, शिक्षित और पर्यावरण-संवेदनशील भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का दिया संकल्प

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को, जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

Rudraprayag News- आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद रुद्रप्रयाग में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही जनपद मुख्यालय सहित समूचे जिले में सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का उत्साह दिखाई दे रहा था।

मुख्य कार्यक्रम जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) परिसर में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने प्रातः 9:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान गूंज उठा और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सलामी दी।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आजादी हमें सहजता से नहीं मिली, इसके लिए अनगिनत वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने विशेष रूप से चंपारण सत्याग्रह का उल्लेख करते हुए महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए इस ऐतिहासिक आंदोलन की भूमिका और उसके देशव्यापी प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों के महत्व का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा — केसरिया रंग साहस एवं त्याग का प्रतीक है, सफेद रंग शांति और सत्य का संदेश देता है, तथा हरा रंग समृद्धि और विकास का द्योतक है। अशोक चक्र निरंतर प्रगति और कर्मपथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम एक सशक्त, स्वच्छ, शिक्षित और पर्यावरण-संवेदनशील भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने जनपदवासियों से स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा

ध्वजारोहण के उपरांत स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें “वंदे मातरम्”, “सारे जहाँ से अच्छा” जैसे गीतों की गूंज ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इन प्रस्तुतियों को उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों को, जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य कर प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है, जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, यह सम्मान समारोह न केवल छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत भी बना।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण स्थानीय संस्कृति और परंपरा का सम्मान था। समारोह के अंत में जनपद के पारंपरिक उत्पादों से तैयार रोटना और अर्से मिठाई का वितरण सभी उपस्थित जनों में किया गया। इसका उद्देश्य “वोकल फॉर लोकल” की भावना को मजबूत करना और स्थानीय उत्पादों के प्रति लोगों में गर्व की भावना जागृत करना था। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और गरिमामयी वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, दो भाई मलबे में दबे; एक की मौत

समारोह में , मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी चंद्र प्रकाश सती, जिला पूर्ति अधिकारी के एस कोहली, परियोजना प्रबंधक रीप पी.के भट्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और यलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
तमक नाले में लापता चालक हवलदार की तलाश के दौरान रेस्क्यू अभियान Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से मृतक की प्रतीकात्मक तस्वीर Udham Singh Nagar: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, दो भाई मलबे में दबे; एक की मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, दो भाई मलबे में दबे; एक की मौत

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

  • रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

  • लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और यलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

  • तमक नाले में लापता चालक हवलदार की तलाश के दौरान रेस्क्यू अभियान Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,228)
  • उधमसिंह नगर (1,324)
  • क्राइम (3,485)
  • खेल (361)
  • चंपावत (980)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,106)
  • नैनीताल (6,479)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,156)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (922)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया  कम; जानिए पूरा टाइम टेबल Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद