Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, डीएम प्रतीक जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, डीएम प्रतीक जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

Mohan Chandra Joshi January 26, 2026
ख़बर शेयर करें -

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकियों और उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान से गूंजा समारोह

Rudraprayag News- 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गुलाबराय मैदान में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रतीक जैन कार्यक्रम में शामिल रहे।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात 6वीं ग्रेनेडियर बटालियन रुद्रप्रयाग के बैंड की मधुर धुनों के बीच उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इसके उपरांत पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी तथा जिलाधिकारी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।

परेड में पुलिस टुकड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, एसडीआरएफ, जिला पूर्ति विभाग, जिला कृषि विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए राष्ट्रनिर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि देश अमृतकाल की ओर अग्रसर है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मा० मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना तथा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” महाअभियान जैसी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया एवं वोकल फॉर लोकल जैसे विजन जमीनी स्तर पर साकार हो रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी सुदृढ़ करने हेतु कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही आरसेटी के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस विभाग, डीडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  Khatima News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 25 जनवरी को महामहिम राज्यपाल द्वारा रुद्रप्रयाग जनपद को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से सम्मानित किया गया, जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई दी गई।

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए अनुशासन, परिश्रम, नवाचार और सेवा भाव अपनाने का आह्वान किया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं पुलिस जवानों द्वारा देश की अनेकता में एकता, सैन्य शौर्य एवं उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में उत्तराखंड से प्रतिभाग करने वाले एकमात्र छात्र रोहन सिंह राणा को जिलाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। वहीं, रुद्रनाथ महोत्सव में प्रशासन को सहयोग हेतु नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। परेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टुकड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेंद्र गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, उप वन संरक्षक रजत सुमन, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी के कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
उत्तराखंड में 3.7 तीव्रता के भूकंप की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
देहरादून सचिवालय परिसर में 59.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा छह मंजिला वैकल्पिक भवन। Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

  • उत्तराखंड में 3.7 तीव्रता के भूकंप की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत

  • देहरादून सचिवालय परिसर में 59.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा छह मंजिला वैकल्पिक भवन। Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,900)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,568)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (760)
  • देहरादून (11,442)
  • नैनीताल (6,628)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (490)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,237)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (726)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं