Road Accident: चमोली के देवाल में कार खाई में गिरी , युवा व्यवसाई की मौके पर ही मौत
Chamoli News: चमोली जिले के देवाल से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां देवाल के इच्छोली में एक कार हादसे में देवाल की युवा व्यवसाई की मौत हो गई हैं। घटना से देवाल क्षेत्र में शहर की लहर छा गई है।
थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजें 45 वर्षीय रणजीत सिंह बिष्ट पुत्र उमराव सिंह बिष्ट निवासी ग्राम इच्छोली देवाल अपनी कार नंबर यूके 07 बीटी- 3630 से इच्छोली से देवाल की ओर आ रहा था। कि देवाल बाजार से करीब 1 किमी पीछे मुंदोली की ओर इच्छोली से सड़क से 150 मीटर गहरे नरम गधेरे में जा गिरी जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर देवाल चौकी प्रभारी संपूर्णानंद जुयाल मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर शव को खाई से बाहर निकाला। युवा व्यवसाई की दुर्घटना में मौत के बाद देवाल बाजार में शोक की लहर छा गई और व्यवसायियों ने शोक में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


