नैनीताल- सरोवर नगरी में बदला मौसम, झमाझम बरसात के साथ ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड
Nainital News: सरोवर नगरी नैनीताल में आज मौसम ने अचानक करवट ली झमाझम बरसात के साथ भारी ओलावृष्टि के चलते कुछ समय के लिए जनजीवन ठहर गया। मार्च माह में हुई इस बारिश से जहां तापमान गिरने से ठंड में इजाफा हुआ है वहीं नैनीताल की लाइफलाइन नैनीझील का जलस्तर बढ़ने के साथ ही आसपास मौजूद प्राकृतिक जलस्रोतों को भी रिचार्ज होने में मदद मिलेगी।
गौरतलब हो कि इस वर्ष नैनीताल में बर्फबारी और बारिश न होने से नैनीझील का जलस्तर काफी गिर गया था। जिसने नगरवासियों को चिंता में डाल दिया था। लेकिन होली के बाद अचानक से मौसम ने करवट ली और नैनीताल में बीते कुछ दिनों से हल्की हल्की बारिश हुई लेकिन शुक्रवार की दोपहर ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिस कारण ऊंचाई वाले इलाकों में एक से दो इंच मोटी ओलों की परत जम गई। इसके साथ साथ ही शहर के सभी नाले उफान पर आ गए। वहीं कई स्थानों पर जलभराव की स्थिती भी बनी रही।
बता दें कि इस वर्ष बारिश और बर्फबारी न होने से नैनीताल में जनवरी व फरवरी माह के सर्दी के मौसम में गर्मी का एहसास होने लगा था। इसके साथ ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया था। जिसको लेकर पर्यावरणविद चिंता जता रहें थे कि ये जलवायु परिवर्तन घातक सिद्ध हो सकता है। लेकिन अचानक बदले मौसम ने इस चिंता को कुछ हद तक कम किया है। जिससे शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम में आया ये अचानक बदलाव नैनीझील के लिए वरदान साबित हो सकती है। नैनीताल के साथ ही आसपास स्थित भवाली, भीमताल, धारी, खनस्यूं, मुक्तेश्वर व रामगढ़ में भी जमकर बारिश हुई।

- ओलावृष्टि से काश्तकारों की बढ़ी परेशानी
मार्च माह में हुई ओलावृष्टि ने काश्तकारों की परेशानी को भी बढ़ा दी है। ओलों से न केवल फल, फूल, सब्जी के काश्तकारों को नुकसान पहुंचाया है बल्कि गेहूं की खड़ी फसल को भी भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई है। साथ ही निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


