बागेश्वर- डीएम अनुराधा ने की विकास कार्यों की समीक्षा , दिए यह बड़े निर्देश
Bageshwar News: जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने आपदा न्यूनीकरण, एसडीआरएफ व अनटाइड फण्ड से किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए कार्यो में प्रगति लाकर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि गत वर्षो में जो भी धनराशि आपदा, एसडीआरएफ व अनटाइड फण्ड से विकास कार्यो हेतु आवंटित की गई है, उन कार्यो को प्राथमिकता से करते हुए कार्यो का सत्यापन कराकर धनराशि उपयोग प्रमाण पत्र तुरंत जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को भी कार्य सत्यापन हेतु प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता से सत्यापन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा गत वर्षो के कई आपदा कार्य अभी तक पूर्ण नही किये गये हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने गत वर्षो के आपदा कार्यो को प्राथमिकता से करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यो की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जनता को अनावश्यक परेशानियों को सामना न करना पडें।
जिलाधिकारी ने विभागों को सख्त निर्देश दिए कि पूराने कार्यो की धनराशि उपयोग प्रमाण पत्र (यूसी) कतई लंबित न रहे, यूसी लंबित रहने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कारवाई अमल में लायी जाएगी। उन्होंने कहा जो कार्य प्रारंभ कर दिए गए है उन कार्यो का प्रगित चार्ट भी तैयार किया जाए। जिलाधिकारी ने विभागों से नये प्रस्तावों को शीघ्र देने के साथ ही अनटाइड के प्रस्ताव भी समय से देने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, उपजिलाधिकारी हरगिरि, राजकुमार पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि कपकोट संजय पांडे, बागेश्वर राजकुमार, जल संस्थान सीएस देवडी, ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चन्द्र पलडिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


