Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – सीएम धामी ने की बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा, दिए यह अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून – सीएम धामी ने की बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा, दिए यह अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi February 9, 2024
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में संचालित बाह्य सहायतित परियोजनाओं के क्रियान्वयनमें में तेजी लाई जाए। जो परियोनाएं केन्द्र स्तर पर गतिमान हैं, उनमें तेजी लाने के लिए केन्द्र स्तर पर अच्छी तरह पैरवी हो सके, संबंधित विभागों द्वारा ऐसे प्रस्ताव रेजिटेंट कमिश्नर को भेजे जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रांश एवं राज्यांश की 90 और 10 के अनुपात वाली योजनाओं पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र सरकार के लिए जो भी प्रस्ताव बनाये जा रहे हैं, उनका गहनता से अध्ययन एवं परीक्षण के साथ परियोजना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भेजा जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि विभागों को अपनी परियोजनाओं को केन्द्र सरकार में जिस विभाग को भेजा जा रहा है, संबंधित विभाग से नियमित समन्वय बना कर रखें, इसके लिए सभी विभागीय सचिव स्वयं जिम्मेदारी लें।

बाह्य सहायतित परियोजनाओं के अन्तर्गत ऊर्जा, आपदा प्रबंधन, ग्राम्य विकास एवं वित्त विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैठक के दौरान जो भी निर्णय लिये जा रहे हैं, कार्यों में तेजी लाने के लिए विभागीय सचिव यथा शीघ्र निर्णयों के अनुपालन में विभागीय आदेश जारी करें और कार्य प्रगति की भी नियमित समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय जल आयोग द्वारा राज्य में मौजूद बांध एवं बैराजों की मजबूती के लिये विश्व बैंक की सहायता से 274 करोड की संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से बांधों एवं बैराजों के संचालन एवं प्रबंधन में सुधार के साथ नियन्त्रण एवं निगरानी प्रणाली के आधुनिकीकरण एवं विद्युत उत्पादन में वृद्धि होगी। उन्होंने इस परियोजना को शीघ्रता के साथ धरातल पर उतारने के लिये सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय एवं समयबद्धता के साथ कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: 40 मीटर सड़क बनाने में लगा एक साल, कुमाऊँ आयुक्त सख्त; CCTV निगरानी, कार्रवाई की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ीकरण परियोजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि राज्य की वित्तीय रिपोर्ट समय पर तैयार करने, राज्य के आंतरिक लेखापरीक्षण प्रणाली को और बेहतर बनाने, बजट एवं क्रय संबंधी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाये जाने के साथ शहरी क्षेत्रों के वार्षिक वित्तीय विवरण तैयार करने तथा शहरी स्थानीय निकायों के संपति कर संग्रह की वृद्धि के लिये भी समेकित प्रयासों की जरूरत बतायी। उत्तराखंड सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ीकरण परियोजना की कुल लागत 274.6 करोड़ रुपये है। जिसके अन्तर्गत सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन के सुदृढ़ीकरण के अतिरिक्त राजस्व प्रबंधन प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, शहरी स्थानीय निकायों और राज्य के स्वामित्व वाले उद्यम में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने व परियोजना प्रबंधन और निगरानी एवं मूल्यांकन के कार्य किये जाने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: प्रधानमंत्री की 40 परियोजनाओं पर मुख्य सचिव सख्त, तय समयसीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रोक्योरमेंट प्रोसेस तथा फंडिंग एजेंसी के स्तर पर प्राप्त होने वाली वित्तीय सहायता प्रक्रिया के सरलीकरण पर भी ध्यान देने को कहा, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में सुगमता हो सके।

ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों की आय को दोगुना करने के साथ पलायन रोकने में मददगार होगी। आजीविका से संबंधित गतिविधियों को बढावा देन,े फार्म मशीनरी बैंकों में महिलाओं की भागीदारी के साथ किसानों को आधुनिक कृषिकरण से जोडने में इससे मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुडी सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित उत्तराखण्ड आपदा तैयारी से संबंधित परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि 1640 करोड की 06 साल की इस योजना से राज्य में जलवायु परिवर्तन एवं आपदा के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। वनाग्नि को रोकने, आपदा प्रबंधन केन्द्रों के सुदृढीकरण एवं इससे संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास में इससे मदद मिलेगी। इसके लिये मुख्यमंत्री ने प्रभावी कार्ययोजना समयबद्धता के साथ तैयार कर उसके क्रियान्वयन पर ध्यान देने को कहा।

इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुदंरम, राधिका झा, दिलीप जावलकर, डॉ. रंजीत सिन्हा, श्री नीरज खेरवाल, अपर सचिव मनुज गोयल, ऊर्जा के तीनों निमगों के प्रबंध निदेशक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून - सीएम धामी ने की बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

प्रेमनगर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक फोटो Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
चम्पावत में मानसून के दौरान नदी किनारे लगा चेतावनी बोर्ड और प्रशासन की सुरक्षा एडवाइजरी। Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान बारिश, काले बादल और मौसम विभाग का भारी बारिश अलर्ट। Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद; अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद; अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में तबादला व नियुक्ति आदेश से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर। Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
उत्तराखंड वन विभाग के नए प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर। Uttarakhand News: उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, कपिल लाल को प्रमुख वन संरक्षक की अहम जिम्मेदारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, कपिल लाल को प्रमुख वन संरक्षक की अहम जिम्मेदारी

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
प्रतीकात्मक फोटो: बागेश्वर में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूल बंद। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश की चेतावनी के बीच इस जिले में 1 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी घोषित
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश की चेतावनी के बीच इस जिले में 1 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी घोषित

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • प्रेमनगर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक फोटो Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल

  • चम्पावत में मानसून के दौरान नदी किनारे लगा चेतावनी बोर्ड और प्रशासन की सुरक्षा एडवाइजरी। Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बारिश, काले बादल और मौसम विभाग का भारी बारिश अलर्ट। Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद; अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद; अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम

  • शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में तबादला व नियुक्ति आदेश से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर। Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां

  • उत्तराखंड वन विभाग के नए प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर। Uttarakhand News: उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, कपिल लाल को प्रमुख वन संरक्षक की अहम जिम्मेदारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, कपिल लाल को प्रमुख वन संरक्षक की अहम जिम्मेदारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,625)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,417)
  • खेल (356)
  • चंपावत (963)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (648)
  • देहरादून (10,789)
  • नैनीताल (6,345)
  • पर्यटन (208)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (958)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,051)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (499)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (610)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,356)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद; अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद; अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां Uttarakhand News: उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, कपिल लाल को प्रमुख वन संरक्षक की अहम जिम्मेदारी Uttarakhand News: उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, कपिल लाल को प्रमुख वन संरक्षक की अहम जिम्मेदारी