Almora – जिले में नगर निकाय चुनाव के नतीजे, इन प्रत्याशियों ने लहराया जीत का परचम

Almora News – अल्मोड़ा जिला नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट सामने आ गया है। जिले की पांच निकायों में से तीन पर कांग्रेस तो दो सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। पहली बार नगर निगम अल्मोड़ा में मेयर और चौखुटिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर हुए चुनावों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। जबकि नगर पालिका रानीखेत, नगर पंचायत द्वाराहाट व भिकियासैण में कांग्रेस विजयी रही।
जिले में पांच नगर निकाय नगर निगम अल्मोड़ा, नगरपालिका रानीखेत, नगर पंचायत द्वाराहाट, चौखुटिया व भिकियासैण है। अल्मोड़ा नगर निगम, चौखुटिया नगर पंचायत ओबीसी आरक्षित, द्वाराहाट नगर पंचायत एससी महिला आरक्षित और नगरपालिका चिलियानौला और भिकियासैण को अनारक्षित किया गया था। इस बार अल्मोड़ा नगरपालिका का उच्चीकरण कर नगर निगम बनाया गया।
यहां पर भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के बीच सीधी टक्कर थी। भाजपा के लिए यह चुनाव जीतना अस्तित्व का सवाल बन गया था। भाजपा ने इस सीट पर 9136 मतों से एक तरफा जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी को 55.52 व कांग्रेस को मात्र 39.88 फीसद मत मिले
चौखुटिया नगर पंचायत इसी बार बनी। यहां पर भी भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर थी। यहां भाजपा प्रत्याशी रेवती देवी को 1534 व कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गोस्वामी काे 641 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 893 मतों में से बड़ी जीत हासिल की। यहां भाजपा को 62.48 प्रतिशत तो कांग्रेस को मात्र 26.10 मत मिले।
तीन निकायों रानीखेत नगरपालिका, नगर पंचायत द्वाराहाट व भिकियासैण में बीजेपी प्रत्याशी बुरी तरह पराजित हुए। वर्ष 2018 में हुए चुनावों में इन तीनों सीटों पर भाजपा काबिज हुई थी। इस बार अनारक्षित रानीखेत नगरपालिका में कांग्रेस के वरुण रावत भारी मतों से जीते। उन्हें 695 मत मिले जो कुल मतदान का 49.22 फीसद था। दूसरे नंबर पर निर्दलीय रहे जिन्हे 28.25 फीसद मत मिले। यहां भाजपा तीसरे नंबर पर खिसक गई। भाजपा प्रत्याशी मदन सिंह कुवार्बी को 16.78 प्रतिशत मत मिले।
भिकियासैण में तो भाजपा को अप्रत्याशित हार मिली। भाजपा की रानीखेत जिलाध्यक्ष अपनी सीट नहीं बचा पाई। कांग्रेस के गंगा बिष्ट को 40.90 फीसद तो भाजपा प्रत्याशी लीला बिष्ट को मात्र 17.29 प्रतिशत मत मिले। यहां कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान पर थे। द्वाराहाट सीट भी कांग्रेस बचाने में सफल रही। यहां कांग्रेस की सगीता आर्या को 56.30 प्रतिशत मत मिला जबकि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी आर्या को मात्र 32.61 फीसद ही मत मिले।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें