धर्म प्रवाह : रामपुर पहुंचे सत्य साधक का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत , आज होगा रात्रिकालीन महायज्ञ , video
27 अगस्त की रात को होगा मां बगलामुखी महायज्ञ, 28 की सुबह विशाल भंडारा

Rampur News: जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी अपनी धार्मिक यात्रा के तहत रामपुर जिले के किशनपुर और सीतारामपुर गांव में पहुंचे इस दौरान गुरु जी का ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। गुरु जी के साथ संत शिरोमणि रामकृष्ण महाराज जी भी मौजूद रहे।
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी और संत शिरोमणि रामकृष्ण दास महाराज शनिवार को यूपी के रामपुर जनपद अंतर्गत स्वार के किशनपुर एवं सीतारामपुर गांव में पहुंचे इस अवसर पर गांव के लोगों ने गुरु जी का विधि विधान के साथ पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। गुरुजी दिशा निर्देशन में यहां पर आज 27 अगस्त रविवार को रात्रि कालीन मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 12 घंटे के हवन के बाद 28 तारीख को यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन कमेटी के मुताबिक महायज्ञ में यूपी और उत्तराखंड से भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है जिनके भजन और रहने की व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में महायज्ञ में पहुंचने का आह्वान किया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत