धर्म प्रवाह: नववर्ष की शुभकामनाएं, जीवन का हर कार्य लोकमंगल के लिए हो समर्पित- सत्य साधक
- सत्य साधक गुरु जी ने दी नववर्ष-2023 की शुभकामनाएं , राप्ती तट पर किया बगलामुखी हवन
धर्म प्रवाह: श्रावस्ती( यूपी)। सत्य साधक गुरु जी ने दी नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं। लोक मंगल की कामना को लेकर पावन राप्ती नदी के तट पर किया मां बगलामुखी हवन। गुरुजी ने अपने संदेश में कहा हमारे जीवन का हर कार्य लोक कल्याण के लिए हो समर्पित।
जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने नव वर्ष 2023 में सभी की सुख समृद्धि व लोक मंगल की कामना को लेकर यूपी के श्रावस्ती जनपद अंतर्गत पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी का हवन किया। इस दौरान गुरु जी ने देश विदेश में बसे सभी भक्तजनों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं उज्जवल जीवन की कामना की है।
अपने संदेश में सत्य साधक श्री गुरुजी ने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आए देश में अमन व शांति बनी रहे। मानव के बीच सद्भावना का वातावरण रहे समस्त जीव मात्र के कल्याण के लिए वह जगत जननी मां पीतांबरा से प्रार्थना करते हैं। गुरुजी ने कहा पिछले वर्षो दैवीय आपदाओं के चलते मानव को काफी कष्टों का सामना करना पड़ा लेकिन उसके बावजूद भी मां की अनुकंपा के चलते सभी विपत्तियों से संघर्ष कर जीवन पथ में आगे बढ़ते रहें।

गुरुजी ने कहा अनादिकाल से ही मनुष्य जीवन संघर्ष की एक पहचान रहा है सतयुग से ही देवी देवता समेत तमाम महापुरुषों में तमाम कष्ट आए लेकिन धैर्य संयम के साथ लोक कल्याण के लिए कार्य करते रहे। गुरुजी ने कहा कितनी भी विषम परिस्थितियां रहें हमें धैर्य रखते हुए अपने कदम आगे बढ़ाते रहना चाहिए तथा हमारे जीवन का हर कार्य लोकमंगल के लिए हो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
गुरुजी ने कहा नव वर्ष 2023 सभी के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए जगजननी मां पीतांबरा से उनकी यही कामना है। गौरतलब है कि सत्य साधक श्री गुरुजी वर्तमान में महा साधना के उपरांत श्रावस्ती में विराजमान है।
गुरुजी जल्द ही देवभूमि उत्तराखंड की धर्म यात्रा पर आने वाले हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच
Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार
Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ
Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये