धर्म प्रवाह: सत्य साधक ने किए मां बगलामुखी के दर्शन , देश -प्रदेश में खुशहाली की कामना
धर्म प्रवाह। नवरात्रि के पावन अवसर पर जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या धाम स्थित मां बगलामुखी शक्ति पीठ मुबारकगंज में पूजा अर्चना कर देश- प्रदेश में खुशहाली और सभी भक्त जनों की सुख समृद्धि की कामना की।
गुरुजी ने बताया कि अयोध्या से 20 किलोमीटर लखनऊ रोड पर मुबारकगंज में दतिया जी महाराज के निर्देश पर रामकृष्ण पांडे जी द्वारा मंदिर की स्थापना की गई थी उन्होंने कहा यहां आकर मां के दर्शन की अलौकिक अनुभूति प्राप्त होती है।
बता दें कि नवरात्रि के पावन अवसर पर लोक मंगल की कामना को लेकर सत्य साधक गुरुजी राप्ती नदी के तट पर रात्रिकालीन साधनारत है। यहां मां बगलामुखी के दर्शन के उपरांत गुरुजी श्रावस्ती के राप्ती नदी तट को रवाना हो गए।

इस दौरान गुरुजी के साथ आचार्य सुरेंद्र नारायण द्विवेदी ,पूर्व डीआईजी बीडी शुक्ला ,विनोद तिवारी समेत तमाम भक्तजन मौजूद रहे।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती
Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले
Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही
उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश