धर्म प्रवाह: गुप्त नवरात्रि पर साधना में लीन हुए सत्य साधक
दूरदराज से दर्शन को आ रहे भक्तजन
श्रावस्ती (यूपी)। गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी ने लोक कल्याण की कामना को लेकर मां बगलामुखी महा साधना में लीन हो गए है।
जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिवस सोमवार 19 जून से श्रावस्ती जनपद अंतर्गत पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी की साधना शुरू कर दी है। खराब मौसम के बीच गुरुजी राप्ती नदी के तट पर साधना में लीन हो गए हैं। 25 जून की रात कालरात्रि को विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा वहीं गुरु जी की साधना पूर्ण होने के अवसर पर 29 जून की सुबह मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन होगा जिसके उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
गुरुजी के मुताबिक गुप्त नवरात्रि में तंत्र विद्या का विशेष महत्व होता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी व कमला माता की पूजा अर्चना की जाती है। इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ अत्यंत शुभ योग में हो रहा है। इस दौरान संत शिरोमणि रामकृष्ण महाराज और पवन दुबे समेत तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत