धर्म प्रवाह: लोक कल्याण की कामना को लेकर राप्ती कोड़री घाट पर मां बगलामुखी हवन
बलरामपुर (यूपी)। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी द्वारा लोक कल्याण की कामना को लेकर यहां कोडरी घाट राप्ती नदी पर मां बगलामुखी जी के विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लिया इस अवसर पर देश में सुख शांति की कामना की गई।
सत्य साधक गुरु जी के दिशा निर्देशन में कोडरी घाट में मां बगलामुखी जी के दिव्य हवन का आयोजन किया गया। मां बगलामुखी महायज्ञ के दौरान देश में सुख शांति, महामारी की रोकथाम तथा भक्त जनों की सुख समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर श्री गुरु जी ने कहा कि सुख-दुख सब कर्मों का फल है, कर्मों के पैमाने के हिसाब से ही मनुष्य को गति प्राप्त होती है, गुरुजी ने कहा कर्मों का फल अवश्य भोगना पड़ता है चाहे उसे कई जन्मों में क्यों ना भोगना पड़े।
गुरुजी ने कहा सतकर्मों में चलने वाले मनुष्य को पूर्व जन्मों के कर्मों के आधार पर कुछ दुख भोगने पड़ सकते हैं लेकिन उसका दुष्प्रभाव कम हो जाता है इसलिए जीवन प्रयंत सनमार्ग में चलना चाहिए। गुरुजी ने कहा जगजननी मां पीतांबरा के स्मरण मात्र से समस्त प्रकार के भय रोग शोक एवं शत्रुओं का विनाश हो जाता है। गुरुजी ने कहा मां बहुत करुणामई है जो हर क्षण भक्तों के ऊपर अपनी अनुकंपा बरसा रही है। इस अवसर पर अजीत सिंह प्रधान , जय जयसवाल ,सुरेंद्र नाथ द्विवेदी, विवेकानंद श्रीवास्तव समेत तमाम भक्तगण मौजूद थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार
Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें