Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: फेसबुक चैटिंग का विरोध किया तो युवती के परिजन पर दाग दी गोली , दो बदमाश गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand: फेसबुक चैटिंग का विरोध किया तो युवती के परिजन पर दाग दी गोली , दो बदमाश गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi May 6, 2022
ख़बर शेयर करें -

घटना में प्रयुक्त तमंचा- पिस्टल कारतूस भी बरामद , नैनीताल जिले की रामनगर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया गोलीकांड का खुलासा

रामनगर। यहां हत्या के इरादे से युवक पर फायर झोंकने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इस घटना में युवक घायल हो गया था।
दोनों के पास से अवैध तमंचा, पिस्टल व कारतूस भी बरामद हुए हैं।

गौरतलब है कि विगत 4 मई को राजदीप सिंह ने तहरीर देकर अपने पिता जसविंदर सिंह कि ऊपर हुए जानलेवा हमले की जानकारी पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की
जांच एसआई राजेश जोशी के सुपुर्द की थी।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देशन में सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाल अरुण सैनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गयी। अभियुक्तों की तलाश सुरागरसी/पतारसी की कार्यवाही अमल में लायी गयी। आज 6 मई की सुबह 6 बजे हाथीडंगर वन विभाग बैरियर से 400 मीटर आगे मालधन चौड़-काशीपुर जाने वाले रास्ते पर मोड़ के पास से दो युवकों मनविन्दर सिंह (30 वर्ष) पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम व थाना रेहड़, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी रिसेस्शनिस्ट संजीवनी अस्पताल, काशीपुर उधम सिंह नगर तथा गौरव कश्यप (24 वर्ष) पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी कल्याणपुर, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश हाल निवासी एसआरएल लैब, काशीपुर उधम सिंह नगर को हत्या के प्रयास में प्रयुक्त पिस्टल 32 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस मय बाइक सफेद रंग की सुजुकी के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान अभियुक्त मनविन्दर सिंह ने बताया कि विगत 3 वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से मेरी जान-पहचान राजदीप सिंह के परिवार की किसी महिला से हो गयी थी। दोनों आपस में फेस-बुक चैटिंग करते थे व मिलना-जुलना भी हो गया था। जो राजदीप सिंह को पसन्द नहीं था। जिस संबंध में कोतवाली, काशीपुर में हमारी काउंसलिंग भी हुयी थी। सिख समुदाय के होने के कारण राजदीप के पिता जसविन्दर सिंह तथा राजदीप सिंह व पंचायत के अन्य सदस्यों द्वारा बड़ा गुरूद्वारा काशीपुर में मुझे बुलाया गया। मैने उन सभी से मांफी मांगी। लेकिन जसविन्दर सिंह ने मुझे गाली-गलौच करते हुये बहुत भला-बुरा कहा और कहा कि आज के बाद मेरे परिवार की किसी महिला से मिला तो तेरी बहनों को रखैल बना दूंगा और पंजाब से शूटर बुलाकर तुझे जान से खत्म करवा दूंगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति

मनविन्दर ने बताया कि जसविन्दर सिंह की यह बात मुझे चुभ गयी। जब भी जसविन्दर सिंह की बात मुझे याद आती थी मेरा मन करता था कि मैं जसविन्दर सिंह को जान से खत्म कर दूं। इसी बीच मेरी दोस्ती गौरव कश्यप से हो गयी। बातों-बातों में गौरव कश्यप को मैंने सारी आपबीती बतायी। गौरव कश्यप पहले ठाकुरद्वारा में मर्डर केस में जेल जा चुका है। गौरव ने कहा कि जब कभी मौका मिला तो जसविन्दर सिंह को जान से खत्म कर देंगे।

मनविन्दर ने बताया कि दिनांक 2 मई 2022 को शाम के 7 बजे गौरव मुझे मिला। हम दोनों ने जसविन्दर सिंह को जान से मारने की योजना बनाई। योजनाबद्ध तरीके से सबसे पहले हमने एक पिस्टल 32 बोर तथा एक तमंचा 12 बोर का इंतजाम किया। उसके बाद संजीवनी अस्पताल, काशीपुर के बाहर खड़ी बाइक सुजुकी चुरा कर रेलवे ट्रैक के पास छिपा दी। फिर दिनांक 3 मई 2022 को ईद का दिन होने के कारण हमने सोचा कि आज हम जसविन्दर को मारेंगे तो पकड़े नहीं जायेंगे। क्योंकि पुलिस वाले ईद की ड्यूटी में व्यस्त होंगे। इसके बाद रात्रि के 8 बजे मैं और मेरा दोस्त गौरव कश्यप संजीवनी अस्पताल के प्रांगण से चुराई हुई बाइक पर बैठकर काशीपुर से टांडा, रामनगर आये। बाइक मैं चला रहा था। गौरव कश्यप मेरे पीछे बैठा था। मेरे पास पिस्टल तथा गौरव के पास देशी तमंचा था। रात के लगभग 9-09.30 बजे लक्ष्मीपुर बनिया, आम के बाग के पास जसविन्दर सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहा था। हमने अपनी बाइक से जसविन्दर सिंह का पीछा किया। जैसे ही जसविन्दर सिंह से करीब एक-दो मीटर पीछे पहुंचे तो मैने पिस्टल निकालकर जसविन्दर सिंह को जान से मारने की नीयत से फायर किया। गोली चली पर गोली जसविन्दर सिंह को छू-कर निकल गयी। इसके बाद मेरे दोस्त गौरव कश्यप ने जसविन्दर सिंह पर अपने देशी तमंचे से फायर किया। जो जसविन्दर सिंह को लग गया और वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हम दोनों जसविन्दर सिंह को मरा समझ कर वहां से भाग गये। लेकिन आज हमें पता चला कि जसविन्दर सिंह अभी जिन्दा है। मरा नहीं है तो हम दोनों जसविन्दर सिंह को जान से मारने की नीयत से रामनगर आ रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Transfer: 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, गृह-राजस्व समेत कई अहम विभागों में फेरबदल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital Nainital news Nainital police Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand: फेसबुक चैटिंग का विरोध किया तो युवती के परिजन पर दाग दी गोली दो बदमाश गिरफ्तार

Related Stories

उत्तराखंड शासन में छह अधिकारियों के विभागों में फेरबदल Uttarakhand Transfer: 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, गृह-राजस्व समेत कई अहम विभागों में फेरबदल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Transfer: 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, गृह-राजस्व समेत कई अहम विभागों में फेरबदल

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का निधन Lalkuan News: समाजसेवी व युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: समाजसेवी व युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
उत्तराखंड में बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में बरसेगा मानसून, देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में बरसेगा मानसून, देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
रुड़की में दो बहनों की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
IMG_20260825_221255 Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
खनस्यूं में पत्नी की हत्या के आरोपी पति भीम सिंह को पुलिस ने काठगोदाम के पास से गिरफ्तार किया Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड शासन में छह अधिकारियों के विभागों में फेरबदल Uttarakhand Transfer: 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, गृह-राजस्व समेत कई अहम विभागों में फेरबदल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Transfer: 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, गृह-राजस्व समेत कई अहम विभागों में फेरबदल

  • युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का निधन Lalkuan News: समाजसेवी व युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: समाजसेवी व युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  • उत्तराखंड में बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में बरसेगा मानसून, देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में बरसेगा मानसून, देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • रुड़की में दो बहनों की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार

  • IMG_20260825_221255 Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,259)
  • उधमसिंह नगर (1,325)
  • क्राइम (3,491)
  • खेल (361)
  • चंपावत (983)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,124)
  • नैनीताल (6,485)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,160)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (924)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Transfer: 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, गृह-राजस्व समेत कई अहम विभागों में फेरबदल Uttarakhand Transfer: 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, गृह-राजस्व समेत कई अहम विभागों में फेरबदल Lalkuan News: समाजसेवी व युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर Lalkuan News: समाजसेवी व युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में बरसेगा मानसून, देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में बरसेगा मानसून, देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट