Uttarakhand: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की नदी में डूबने से मौत
परिवार में मचा कोहराम ,गांव में शोक की लहर

Pithoragarh News: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है यहां अस्कोट में सेना के जवान की चर्मा नदी में डूबने से मौत हो गई , जवान छुट्टी पर घर आया हुआ था। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के मुताबिक अस्कोट निवासी 23 वर्षीय राहुल धामी पुत्र बसंत धामी सेना की 12 कुमाऊं रेजीमेंट में पटियाला में तैनात था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ नहाने के लिए चर्मा नदी में गया था। इसी दौरान वह डूब गया। उसके साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर अस्कोट थाने से थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में कांस्टेबल जगत सिंह, कवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पानागढ़ से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में डूबे राहुल को निकालकर 108 एंबुलेंस से डीडीहाट अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान के पिता की मृत्यु हो चुकी है। इस हादसे से राहुल की मां और भाई का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


