Uttarakhand: कोरोना का कहर जारी,13 मरीजों की मौत , पढ़िए अपने जनपद का हाल
- Uttarakhand Corona Health Bulletin–
देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का कहर जारी है ,आज राज्य के सभी जनपदों में कोरोना वायरस के 2439 नये मामले सामने आए है।
जबकि राज्य में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है प्रदेश में आज भी 13 कोरोना मरीजों की मौत हुई।

राज्य में आज कोरोना के कुल 2439 नए मामले सामने आए है।जबकि राज्य में आज रिकॉर्ड 3999 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वही राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 13 कोरोना मरीजों की मौत हुई।

गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2439 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 621 ,हरिद्वार से 305 , नैनीताल जिले से 250, उधमसिंह नगर से 311 , पौडी से 209, टिहरी से 63, चंपावत से 33, पिथौरागढ़ से 23, अल्मोड़ा 195, बागेश्वर से 52, चमोली से 196 , रुद्रप्रयाग से 33, उत्तरकाशी से 94 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में 1 जनवरी 2022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 67614 मरीजों में से 34270 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 8216 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,96 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 31221 है। इधर रिकवरी रेट 50.68 प्रतिशत पहुंच गया है।
- इसे भी पढ़ें—-
देश में पिछले 24 घंटे में आए 286 ,384 नए मामले , 573 लोगों की गई जान
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 286,384 नए मामले सामने आए हैं, जबकि कल यानी 26 जनवरी 2022 को 285,914 मामले सामने आए थे।
पिछले 24 घंटे में 573 लोगों की जान गई है जबकि 306,357 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है।
जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 4,03,71,500 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 491,700 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 3,76,77,328 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


