Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: रणकोची धाम से जनकल्याण का संकल्प, 17014.89 लाख रुपए की परियोजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: रणकोची धाम से जनकल्याण का संकल्प, 17014.89 लाख रुपए की परियोजनाओं की सौगात

Mohan Chandra Joshi January 13, 2026
ख़बर शेयर करें -

Champawat News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत स्थित पावन माता रणकोची मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की तथा मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ग्राम रियासी,बमनगाँव, तोक- खेत (चम्पावत) में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा माता रणकोची मंदिर परिसर में आयोजित कलश यात्रा में भाग लेकर पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने मुख्यमंत्री “संस्कृति संवर्धन पहल” के अंतर्गत जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक मंदिरों के पुजारियों को “कला, परंपरा और पहचान” किट वितरित की, जिसमें वाद्य यंत्र, धार्मिक पुस्तकें, पूजा सामग्री एवं अन्य सांस्कृतिक सामग्री शामिल थीं। इस पहल का उद्देश्य नशा मुक्त भारत एवं नशा मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करना है।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने माता रणकोची मंदिर परिसर से जनपद चम्पावत में कुल ₹17014.89 लाख की लागत की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इनमें ₹3395.05 लाख की लागत से 9 योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनमें घटोत्कच मंदिर परिसर में बाहरी दीवार, दो कक्षों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, लोहाघाट रामलीला मैदान के समीप सांस्कृतिक मंच निर्माण, सैनिक विश्राम गृह टनकपुर, श्री पूर्णागिरी धाम टुन्यास में पार्किंग निर्माण, रीठा साहिब चम्पावत में कार पार्किंग, लफड़ा–स्यूली–बुडाखेत मोटर मार्ग, पचेश्वर क्षेत्र के खिड़ी गाँव से धौनी शिलिंग मोटर मार्ग, लोहाघाट क्षेत्र के कालशन ठोठा से बनोली सुदरका व ठांठा मोटर मार्ग तथा मरोडाखान से एबटमैन्ट मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण

इसी क्रम में ₹13619.84 लाख की लागत से 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनमें बिरगुल से कैन्यूडा तक ग्रामीण मोटर मार्ग, रमैला से बालेश्वर मोटर मार्ग, राउमावि दयारतोली में दो कक्ष निर्माण, पंथ्युड़ा में सरयू तट पर ग्लेम्पिंग साइट, पूर्णागिरी तहसील राजस्व भवन, टनकपुर में नवीन राज्य अतिथि गृह, ग्राम पंचायत नायकगोठ के किरोड़ा नाले पर 480 मीटर व 120 मीटर लंबे पुल, पल्यों कलजाख से अमोडा मोटर मार्ग, बनबसा ग्रामीण क्षेत्रों में 10 किमी आंतरिक सड़क सुधार, कालसन भोलेश्वर क्षेत्र में निर्माण कार्य तथा रणकोची मंदिर का पर्यटन की दृष्टि से पुनर्निर्माण कार्य शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सहायता सामग्री वितरित की गई।

समान नागरिक संहिता के अंतर्गत प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वालों में कुंती देवी व बसंती देवी (ग्राम तरकुली), लक्ष्मी देवी व बबीता देवी (ग्राम रियासी बमनगाँव) शामिल रहीं।

श्रम विभाग की टूल किट नंदा बेलवाल, सुश्री गीता एवं भागीरथी देवी (टनकपुर) को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

स्वयं सहायता समूह की उत्कृष्ट कार्य करने वाली हेमा देवी, रजनी देवी एवं बसंती देवी को सम्मानित किया गया।

पशु कल्याण विभाग के अंतर्गत धन्ना देवी, मीना देवी एवं लक्ष्मी देवी को डमी चेक प्रदान किए गए।

समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 लाभार्थियों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र एवं वॉकिंग स्टिक वितरित की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के विकास हेतु 7 महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

1- सीम, खेत, चूका एवं सौराई क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाएंगे।

2- तल्लादेश क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

3- पूर्णागिरि मेला 2026 के सुचारु संचालन हेतु ₹2.5 करोड़ की धनराशि दी जाएगी।

4- विधानसभा चम्पावत के मंचकारी मोटर मार्ग तथा रमैला–गागरी–दमतोला मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा।

5- जिला चिकित्सालय चम्पावत की निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट में लिफ्ट सहित अन्य मरीज सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

6- ग्राम सभा नीड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएनएम उपकेंद्र) की स्थापना की जाएगी।

7- चम्पावत में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु 15 नाली भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि है, जहाँ आस्था केवल पूजा का माध्यम नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाली चेतना है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की वास्तविक शक्ति उसकी संस्कृति में निहित होती है। माता रणकोची मंदिर का विकास केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी का साहित्यकारों से संवाद, विकास और संस्कृति पर मंथन

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व मे जनपद चम्पावत की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का मूल मंत्र “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” है। जनपद चम्पावत में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में जनसमस्याओं का समाधान हुआ है और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आस्था, संस्कृति, संवाद और विकास के समन्वित प्रयास से जनपद चम्पावत आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड का एक आदर्श, सशक्त और आत्मनिर्भर जनपद बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से संस्कृति संरक्षण, विकास और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द सामन्त, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन वर्मा, नगर पंचायत बनबसा अध्यक्ष रेखा देवी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख चम्पावत अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष चम्पावत प्रेमा पाण्डेय, प्रदेश मंत्री भाजपा निर्मल माहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव, सूरज प्रहरी, शंकर पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Champawat Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक मानसून की सक्रियता तेज Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
टाइम्स अचीवर्स 2026 समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते डीजी सूचना बंशीधर तिवारी Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 28 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी का डीएम का आदेश Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक मानसून की सक्रियता तेज Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता

  • टाइम्स अचीवर्स 2026 समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते डीजी सूचना बंशीधर तिवारी Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

  • भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 28 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी का डीएम का आदेश Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (456)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,931)
  • उधमसिंह नगर (1,305)
  • क्राइम (3,452)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,955)
  • नैनीताल (6,415)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (968)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,105)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (624)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण