नैनीताल – उत्साह के साथ मतदान जारी , पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंची मातृशक्ति

Nainital News: उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता खासे उत्साहित हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मतदाता सुबह से ही मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। रानीखेत के ताड़ीखेत और चमोली के माणा में महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में वोट देने के लिए पहुंचे।
ताड़ीखेत में महिलाएं पिछौड़ी पहन के पहुंची वोट देने
ताड़ीखेत के बेतलघाट में महिलाएं पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंची। रंगवाली पिछौड़ी और नथ, गुलोबंद, मांगटीका पहनकर महिलाएं मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुंची। महिलाओं ने सभी से वोट देने की अपील की है।
पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने किया मतदान
गढ़वाल मंडल में चमोली जिले में भी महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में वोट देने के लिए पहुंची। महिलाओं ने वोट देकर सभी से अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। महिलाओं ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें