हल्द्वानी: ऑपरेशन क्रैकडाउन में पुलिस का एक्शन जारी, 12 बोर बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Haldwani News- ऑपरेशन क्रैकडाउन में नैनीताल पुलिस का एक्शन जारी है , इसी क्रम में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 12 बोर की बगैर लाइसेंस बंदूक व तीन कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया है।
बुधवार की रात मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने होटल में ठहरे एक युवक को बिना लाइसेंस 12 बोर बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी एसआई गौरव जोशी पुलिस टीम के साथ बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन व अपराध रोकथाम के लिए क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम टनकपुर रोड स्थित होटल कैलाश व्यू पहुंची ,जहां होटल में ठहरे लोगों का सत्यापन किया गया।
पुलिस ने होटल के कमरे नंबर 205 में दस्तक दी तो वहां मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम 31 वर्षीय पंकज सिंह बिष्ट निवासी जोशीमठ, जिला चमोली बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक बरामद हुई। साथ ही बैग से तीन जिंदा कारतूस भी मिले।
जब पुलिस ने आरोपी से बंदूक का लाइसेंस मांगा तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपित को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बंदूक व कारतूस को सील कर कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह हथियार कहां से लाया और इसके पीछे क्या उद्देश्य था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


