उत्तराखंड: भूकंप के झटकों से हिली धरती, लोग एहतियातन घरों से बाहर निकले
कोई नुकसान नहीं, स्थिति पूरी तरह सामान्य — प्रशासन ने सभी तहसीलों से पुष्टि की
अफवाहों से बचें, प्रशासन पूरी तरह सतर्क; आपात स्थिति में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें
बागेश्वर, 05 अप्रैल 2026: बागेश्वर जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में हड़कंप मच गया। झटके सुबह करीब 11:47 बजे महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।
कोई नुकसान नहीं, स्थिति सामान्य: राहत की बात यह है कि भूकंप से अब तक किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन ने जिले की सभी तहसीलों से स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की है।
प्रशासन अलर्ट, अफवाहों से बचने की अपील: जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


