Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • PM मोदी को रोकने के लिए बना ‘ठगबंधन’ , कांग्रेस वंशवादी के साथ महिला विरोधी भी.. गरुड़ में गरजे सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • राजनीति

PM मोदी को रोकने के लिए बना ‘ठगबंधन’ , कांग्रेस वंशवादी के साथ महिला विरोधी भी.. गरुड़ में गरजे सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi April 13, 2024
ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री मोदी ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रामलीला मैदान, गरुड़ (बागेश्वर) में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

Bageshwar News: मुख्यमंत्री ने सभा में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश से सभी के लिए अपना प्रणाम और राम राम भेजा है। उन्होंने कहा अजय टम्टा ने निरंतर क्षेत्र की सेवा की है, क्षेत्र के कामों को आगे बढ़ाया है। भारत सरकार में अजय टम्टा ने हमेशा क्षेत्र की पैरवी की है। उन्होंने कहा जितने वोट जनता अजय टम्टा को देगी, वो हर वोट मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत विश्व की बड़ी शक्ति के रूप में आगे बढ़ा है। दुनिया में भारत का डंका बजा है। विश्व को आज हर बड़ी घटना पर भारत के रुख का इंतजार रहता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश विकास और आत्मनिर्भरता की नई बुलंदी को छू रहा है। पिछले 10 सालों में देश में सड़कों, अस्पतालों, विश्वविद्यालयों का निर्माण बड़े स्तर पर हुआ है। भारत विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत पूरी दुनिया के सामने विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री जी ने हर वर्ग के कल्याण हेतु कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा निश्चित ही गरुड़ बागेश्वर क्षेत्र 19 अप्रैल को मतों का नया रिकॉर्ड बनाएगा। उन्होंने कहा मोदी जी ने जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना शुरु कर अपनी गारंटियाँ पूरी की हैं। जिससे देश के करोड़ों लोगों के जीवन में खुशहाली का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित मे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया है। देश में सी.ए.ए. लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। इस वर्ष पहली बार राम नवमी, भगवान राम अपने घर में मनाएंगे। आज भारत की सेना सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 9 से 15 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? जानिए साप्ताहिक पूर्वानुमान

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी का सेना से विशेष लगाव है। दशकों बाद वन रैंक – वन पेंशन की मांग को पूरा किया गया है। सैनिकों को अच्छे वस्त्र और शस्त्र देने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार शहीदों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जनता ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाई। चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई की है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा जितनी नौकरियां 22 साल में दी गई, उतनी नौकरियां बीते 2 साल दी है। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय

मुख्यमंत्री ने कहा कि कड़े कानून लागू करने के साथ ही राज्य सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण हेतु महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना उत्तराखंड आयुष्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल, होम स्टे योजना, घसियारी कल्याण योजना शुरु की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बागेश्वर विधानसभा सहित पूरे जिले में सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल में कई कार्य किए हैं। उन्होंने कहा दिसंबर 2023 में बागेश्वर में लगभग 42 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था। इसके साथ सितंबर 2022 में बागेश्वर विधानसभा में 22 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था। रोडवेज डिपो और रोडवेज कार्यशाला का कार्य प्रगति पर है। खोली में 100 बेड की क्रिटिकल यूनिट के निर्माण का कार्य गतिमान है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में अनेकों पेयजल योजनाओं का निर्माण हुआ है। किसान भाइयों की सुविधा के लिए 8 जगहों पर सिंचाई लिफ्ट योजनाओं का निर्माण करवाया गया है। इसके साथ भी कई महत्त्वपूर्ण कार्य जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में भारत और राज्य में चहुंमुखी विकास हो रहा है। लेकिन कांग्रेस फिर से भारत को भ्रष्टाचार के दलदल में डुबाना चाहती है। पिछले 10 सालों से देश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, जिससे कांग्रेसी भ्रष्टाचार करने के लिए तड़प रही है। उन्होंने कहा एक ओर हम समान नागरिक संहिता की बात कर रहे हैं तो सत्ता की भूखी कांग्रेस शरिया कानून लगाने की बात कर रही है। लेकिन देश की जनता जागरुक हो चुकी है, कांग्रेस की दाल नहीं गलेगी। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। चुनाव हारने के बाद ये ईवीएम को दोष देंगे। उन्होंने कहा विपक्ष ने मोदी जी को रोकने के लिए मिलकर ठगबंधन बना लिया है। उन्होंने कहा एक तरफ मोदी जी हैं जो पूरे देश को एक परिवार की तरह मानते हैं, दूसरी तरफ वंशवाद की जननी कांग्रेस है जो एक परिवार को ही तवज्जो देती है। उन्होंने कहा कांग्रेस वंशवादी के साथ महिला विरोधी भी है।

मुख्यमंत्री ने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि आगामी 19 अप्रैल को सभी ने मिलकर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा जी को पुनः विजयी बनाकर आदरणीय नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देंना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, लोकसभा संयोजक शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

बागेश्वर से गोविंद सिंह मेहता की रिपोर्ट–

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: bageshwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand PM मोदी को रोकने के लिए बना 'ठगबंधन' Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर कांग्रेस वंशवादी के साथ महिला विरोधी भी.. गरुड़ में गरजे सीएम धामी देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
नैनीताल और हल्द्वानी में सादगी से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
चंपावत में राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
अल्मोड़ा में 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

  • नैनीताल और हल्द्वानी में सादगी से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

  • चंपावत में राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान

  • बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन

  • अल्मोड़ा में 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (483)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,073)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,592)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,514)
  • नैनीताल (6,663)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,250)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,183)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (540)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन