Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • PM Modi In Rudrapur: तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा, विजय शंखनाद रैली में गरजे पीएम मोदी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

PM Modi In Rudrapur: तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा, विजय शंखनाद रैली में गरजे पीएम मोदी

Mohan Chandra Joshi April 2, 2024
ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित विजय शंखनाद रैली में प्रतिभाग किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “देवभूमि उत्तराखंड में ये मेरी पहली चुनावी सभा है। अब मैं तय नहीं कर पा रहा हूं कि यह प्रचार सभा है या विजय सभा। वहीं मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं, इसलिए ही मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी कि देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं।

पीएम मोदी ने रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जो ये आप धूप में तप रहे हैं, मैं आपकी यह तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा, इसे मैं विकास कर लौटाऊंगा, आपके इस प्रेम का मैं आभारी हूं।” उन्होंने कहा कि “देवभूमि का ये आशीर्वाद मेरी यह बहुत बड़ी पूंजी है। देवभूमि के हर एक गांव से मुझे जो ये आपका प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, मैं इसके लिए आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।” नरेंद्र मोदी ने कहा कि “ये जनसभा ऐसे क्षेत्र में हो रही है, जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है।
वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि “देवभूमि उत्तराखंड के प्रति भाजपा का जो प्रेम है, जो अपनत्व है, वो जग जाहिर है। हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है, सबसे आगे लेकर जाना है और इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।” उन्होंने कहा कि “यहां की पांच लाख महिलाओं को निशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया है। तीन लाख लोगों को स्वामित्व योजना के तहत जमीन के कागज सौंपे गए हैं।”

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दो खेमे हैं। हम लोग ईमानदारी दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी, धमकी और गाली दे रहे हैं। हम कह रहे भ्रष्टाचार हटाओ, वो कह रहे भष्टाचारी बचाओ। मोदी देश की आवाज सुनता है। मोदी को कितनी गलियां और धमकी दी जाए, मैं डरने वाला नहीं। पीएम मोदी न कहा कि तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार होगा।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मां भारती के टुकड़े किए। उत्तराखंड वीर संतान को जन्म देती है, कांग्रेस ने तमिलनाडु के पास समुंद्र में द्वीप भारत का हिस्सा श्रीलंका को दिया। कोई मछुआरे जाता है तो वो वाह जेल में है। लोगों से पूछा क्या कांग्रेस भारत की रक्षा कर सकती है, मोदी ने सैनिक परिवारों को वन रैंक वन पेंशन दी। नियत सही तो नतीजे सही।

यह भी पढ़ें 👉  Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं। इसलिए मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी- देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं।
पीएम ने कहा कि मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है,
लोगों की कमाई बढ़ेगी।
नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।
गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी।
इसका बड़ा फायदा उत्तराखंड को भी होगा।
पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी है। मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई है, लोगों का स्वाभिमान बढ़ाया है। अब तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है। आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ शुरू की है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तराखंड हर प्रकार की आधुनिक कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है। भाजपा ने प्रदेश के गरीबों को 85000 घर बनाकर दिए हैं। 12 लाख घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाया है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने साढे पांच लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराया है। इसके अलावा यहां की पांच लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्जवला गैस मुक्त कनेक्शन दिया गया है। करीब 3 लाख लोगों को स्वामित्व योजना के तहत उनकी प्रॉपर्टी के कार्ड दिए गए हैं। उत्तराखंड के 35 लाख लोगों के पास पहले बैंक में खाता तक नहीं थे। भाजपा सरकार ने 35 लाख लोगों के बैंक खाते खुलवाए और उन्हें बैंकों से जोड़ा। कहा कि इतने सारे काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है। इसलिए मैं कहता हूं नियत सही तो नतीजे भी।
पीएम मोदी ने कहा कि हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है, केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। दस साल में जितना विकास हुआ आज तक नहीं हुआ। 12 लाख घरों को पानी कनेक्शन दिया। तीन लाख को स्वामित्व योजना का लाभ मिला। 35 लाख लोगों को बैंक खाते खोले गए। छोटे किसानों के खाते में किसान निधि दी। नियत सही होती है तो काम ऐसे ही होते हैं। नियत सही तो नतीजे भी सही।
मैदान में बैठे लोगों को धूप लगने पर पीएम मोदी ने कहा कि भीड़ के लिए पंडाल छोटा पड़ गया है। जितने लोग अंदर बैठे हैं उससे ज्यादा लोग बाहर धूप में तप रहे हैं। हमारी व्यवस्था में कुछ कमी रही इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं। आपको विश्वास दिलाता हूं कि धूप में तपने की आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं इसे विकास कर करके लौटा दूंगा। आपके प्यार के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। कहा कि यह चुनावी सभा भी ऐसे क्षेत्र में हो रही है जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है। कहा कि यह देवभूमि और मिनी इंडिया का ही आशीर्वाद है कि वह उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति भाजपा का जो प्रेम जग जाहिर है। हमें उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाकर सबसे आगे लेकर जाना है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पिछले दस वर्षों में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दो खेमे हैं। हम लोग ईमानदारी दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी, धमकी और गाली दे रहे हैं। हम कह रहे भ्रष्टाचार हटाओ, वो कह रहे भष्टाचारी बचाओ। मोदी देश की आवाज सुनता है। मोदी को कितनी गालियां और धमकी दी जाए, मैं डरने वाला नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्हें उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों से जीत का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand PM Modi In Rudrapur: तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड विजय शंखनाद रैली में गरजे पीएम मोदी

Related Stories

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
हरिद्वार में महिला एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने की विजिलेंस कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर से तीन लोगों की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की कैंचीधाम यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
पितृ अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

  • हरिद्वार में महिला एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने की विजिलेंस कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

  • काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर से तीन लोगों की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

  • केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की कैंचीधाम यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

  • पितृ अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (472)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,725)
  • उधमसिंह नगर (1,346)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (746)
  • देहरादून (11,355)
  • नैनीताल (6,593)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (315)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम