Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने देखी देवभूमि की संस्कृति: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • चंपावत
  • देहरादून

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने देखी देवभूमि की संस्कृति: मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi February 10, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री द्वारा 38 वें राष्ट्रीय खेलों में सोमवार को टनकपुर के बूम में राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता का किया गया समापन

देवभूमि में राष्ट्रीय खेल के आयोजन से चंपावत के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, जिससे चंपावत को आदर्श जनपद बनने में लगेंगे चार चांद

टनकपुर को एक बड़े राफ्टिंग के हब के रूप में विकसित किया जाएगा मुख्यमंत्री धामी।

चंपावत। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत चंपावत जिले के शारदा नदी में राफ्टिंग (डैमो) प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुई। अंतिम दिन सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रथम बार रात्रि में राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। समापन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी धर्मपत्नी गीता धामी ने रात्रि में आयोजित राफ्टिंग प्रतियोगिता का अवलोकन किया तथा विश्व रिकॉर्ड के साक्षी बने। मुख्यमंत्री एवं श्रीमती गीता धामी ने समापन समारोह में विभिन्न प्रदेशों से आए विजेता प्रतिभागियों को मैडल प्रदान का सम्मानित किया।

उत्तराखंड में राफ्टिंग के क्षेत्र में ऋषिकेश के साथ-साथ टनकपुर शारदा क्षेत्र भी अब विकसित हो गया है। यहां लगातार राफ्टिंग हो रही है जिससे पर्यटन विकास बढेगा।

कार्यक्रम क्षेत्र (ग्राम उचौलिगोठ) के दो युवाओं की वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण राफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम सादगी पूर्वक सपन्न हुआ। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरस्त किया गया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में मृत दोनों व्यक्तियों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख जताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में भारत नेपाल सीमा देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है जहां देवों का वास होता है और यहां के प्रत्येक घर से सेना को सैन्य बलों में अपनी सेवा देकर देश की रक्षा में योगदान यहां के लोग कर रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से अब यह भूमि खेल भूमि के रूप में भी स्थापित हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों में हमारे राज्य के खिलाड़ियों ने मैडल प्राप्त कर अपना बेहतर स्थान बना लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उसके अनुरूप आज उत्तराखंड राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा टनकपुर के मां शारदा ने जन्म जन्मांतर अपना आशीर्वाद यहॉं के लोगों को दिया है, आने वाले समय में यहॉं राफ्टिंग से अनेक प्रकार से यहॉं के लोगों को लाभ मिलने के साथ ही माँ शारदा का आशीर्वाद मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने नशा मुक्त उत्तराखंड का जो संकल्प लिया है। उन्होंने कहा निश्चित रूप से यहॉं राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत खेलों के आयोजन हेतु जो मूलभूत सुविधाएं राज्य में स्थापित हो गई है। उन सुविधाओं का लाभ हमारे युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाएगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारी देवभूमि उत्तराखंड में होना बेहद गौरव और सौभाग्य की बात है। साथ ही राष्ट्रीय खेलों में राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता का चंपावत में होना और भी अधिक गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इन खेलों के जरिए चंपावत का पर्यटन के क्षेत्र में विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है को देश भर में पहचान मिली है। इसके अलावा देवभूमि में राष्ट्रीय खेल के आयोजन से चंपावत के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने विजेता टीमों को पदक पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत में आयोजित राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता के आयोजन से जनपद को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

उन्होंने कहा कि देव भूमि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने के लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है। उन्होंने आए सभी प्रतिभागियों को बधाईयां और शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही उन्होंने कहा को प्रतिभागी मेडल प्राप्त नहीं कर सके उनको भी मायूस नहीं होना है, बल्कि निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने कहा कि चंपावत के टनकपुर में देशभर से राफ्टिंग प्रतिभागी आए हैं, सभी ने अपना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी विजेताओं बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर चंपावत में राष्ट्रीय खेल की प्रतियोगिता होने से जनपद की पहचान में वृद्धि होगी तथा इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।

इस अवसर पर एशियन फैंसिंग एसोशिएशन के महासचिव राजीव मेहता, राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ,प्रशासक जिला पंचायत ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, अध्यक्ष नगर पालिका टनकपुर विपिन कुमार ,चंपावत प्रेमा पाण्डे ,बनबसा रेखा देवी, खटीमा रामू जोशी, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी जय वर्द्धन शर्मा समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा खेल प्रबंधन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक समेत स्थानीय जनता एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 38th National Games Braking uttarakhand Champawat Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand National Games Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एचडीएफसी बैंक की CSR पहल के तहत 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाते हुए। देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों को शुभकामना संदेश। देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करते राज्यपाल गुरमीत सिंह नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
उत्तराखंड में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान का दृश्य उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर में परेशान युवती। Uttarakhand Crime: प्यार के नाम पर खौफनाक खेल! शादी का झांसा, ब्लैकमेल और वायरल वीडियो से सनसनी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand Crime: प्यार के नाम पर खौफनाक खेल! शादी का झांसा, ब्लैकमेल और वायरल वीडियो से सनसनी

Mohan Chandra Joshi May 17, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण पर बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी सविन बंसल देहरादून: डीएम सविन बंसल का बड़ा फैसला, सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: डीएम सविन बंसल का बड़ा फैसला, सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू

Mohan Chandra Joshi May 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एचडीएफसी बैंक की CSR पहल के तहत 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाते हुए। देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों को शुभकामना संदेश। देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व

  • मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करते राज्यपाल गुरमीत सिंह नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था

  • उत्तराखंड में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान का दृश्य उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल

  • साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मई 2026 से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक
    • अध्यात्म

    साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (430)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,098)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,352)
  • खेल (350)
  • चंपावत (933)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (589)
  • देहरादून (10,543)
  • नैनीताल (6,222)
  • पर्यटन (202)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (980)
  • यात्रा (382)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,103)
  • रुद्रप्रयाग (689)
  • रोजगार (475)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (597)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक