पिथौरागढ़ मैक्स हादसा अपडेट: दो सगी बहनों सहित आठ मृतकों की सूची जारी, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Pithoragarh Road Accident News: थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में मुवानी के पास सूनी पुल से मंगलवार को एक मैक्स जीप 100 फिट नीचे नदी में गिर गई, जिसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मुवानी कस्बे से बोकटा के लिए मंगलवार देर शाम को लगभग 4:00 बजे मैक्स जीप संख्या यूके05टीए -0193 मुवानी पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में सूनी पुल के पास अचानक असंतुलित होकर सड़क से लगभग सौ फिट नीचे नदी में गिरी गई, जिसमें मैक्स जीप के परखच्चे उड गये।
।
घटना की जानकारी मिलते ही बेरीनाग एसडीएम आशीष जोशी और तहसीलदार देवलथल और थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया, जीप दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इस भयावह मैक्स हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 स्कूली बच्चों के साथ ही दो सगी बहनें भी शामिल हैं। पुलिस विभाग ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। बताया गया है कि सभी मृतक एक ही गांव बोकटा के रहने वाले थे। इस दुखद हादसे की खबर से जहां बोकटा गांव में मातम पसरा हुआ है।
मंगलवार शाम को पिथौरागढ़ जिले के थल मुवानी मोटर मार्ग पर उस समय भीषण सड़क हादसा घटित हो गया था जब मुवानी से बोकटा जा रही एक मैक्स वाहन संख्या UK-05TA-0193, मुवानी के पास सूनी पुल से अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे नदी में समा गई थी। बताया गया है कि हादसे के वक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 13 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड दिया था जबकि इस भीषण हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों में बोकटा के ही रहने वाले योगेश कुमार (उम्र 21 वर्ष), श्याम सिंह (उम्र 50 वर्ष), कल्याण सिंह (उम्र 55 वर्ष), सुमित सिंह (उम्र 22 वर्ष), और पूजा शामिल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मैक्स हादसे में मृतकों की सूची:-
- सिमरन पुत्री कुंदन सिंह (उम्र 8 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- तनुजा पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 15 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- विनीता पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 14 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह (उम्र 40 वर्ष) वाहन चालक, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- शांति देवी पुत्री केशर राम (उम्र 50 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- दिकभा पत्नी पंकज सिंह (उम्र 28 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल:-
बताया गया है कि तनुजा और विनीता सगी बहनें हैं और जीआईसी मुवानी में कक्षा 9वीं के छात्रा थी। जबकि 8 वर्षीय सिमरन भी स्कूली छात्रा थी।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राहत एवं बचाव दलों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को समय पर उचित और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें