Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: राजनाथ सिंह ने धामी सरकार को सराहा, उत्तराखंड विकास की राह पर तेजी से अग्रसर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: राजनाथ सिंह ने धामी सरकार को सराहा, उत्तराखंड विकास की राह पर तेजी से अग्रसर

Mohan Chandra Joshi March 21, 2026
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चार वर्षों में राज्य में निवेश, पर्यटन, बुनियादी ढांचा और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति; केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से सीमांत क्षेत्रों का भी हुआ विकास

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का नंदा देवी मंदिर की प्रतिकृति एवं स्थानीय हस्तनिर्मित शॉल भेंट कर स्वागत किया।

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह देवभूमि आस्था, अध्यात्म, ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की भूमि रही है। यहां के लोग सौम्य, परिश्रमी और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

उन्होंने धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि “धामी न केवल धाकड़ हैं, बल्कि अब धुरंधर बन चुके हैं”, जो प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रभावी निर्णय ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान

रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर चुका है और यह यात्रा बलिदान, संघर्ष और विकास की कहानी रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, बिजली क्षमता विस्तार, पर्यटन, रोजगार और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। छोटा राज्य होने के बावजूद हर क्षेत्र में उत्तराखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और प्रति व्यक्ति आय में भी बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है, जो विकास की गति को दर्शाता है।

रक्षा मंत्री ने धामी सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों—यूनिफॉर्म सिविल कोड, नकल विरोधी कानून, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और सीमांत गांवों के विकास—को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने यूसीसी लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।

अवैध घुसपैठ और अतिक्रमण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देवभूमि की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखना आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा हजारों अतिक्रमण हटाए गए हैं और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सीमांत क्षेत्रों के विकास, वाइब्रेंट विलेज योजना और पलायन रोकने के लिए ठोस प्रयास कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया दमखम

उन्होंने कहा कि “पहाड़ की जवानी और पानी” का उपयोग स्थानीय विकास के लिए होना चाहिए, जिससे युवाओं को रोजगार मिले और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है और आज वैश्विक स्तर पर सशक्त भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बीते चार वर्षों में निवेश, पर्यटन, बुनियादी ढांचे, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से बड़े निवेश समझौते हुए हैं, जबकि स्टार्टअप और उद्योगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रणाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जैसे कदमों से राज्य में सकारात्मक बदलाव आया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया है और हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। साथ ही, समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक समरसता की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे, होटल और धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों से रिवर्स पलायन को भी बढ़ावा मिला है।

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया, जिसमें जमरानी बांध परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण विकास और वन्यजीव संरक्षण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री रेखा आर्य, रामसिंह कैडा,प्रदीप बत्रा,मदन कौशिक,गणेश जोशी, खजान दास, केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट, विधायक बंशीधर भगत, दिवान सिंह बिष्ट,सरिता आर्या, डा0 मोहन सिंह बिष्ट, शिव अरोडा, सुरेश गड़िया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की विकास योजनाओं की झलक प्रस्तुत की गई।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haldwani News- Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में नवंबर के पहले सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में धूप। Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
2 से 8 नवंबर 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
देहरादून के पटेलनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दोनों आरोपी। Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
केदारताल क्षेत्र में लापता आठ ट्रैकर्स और गाइड की तलाश के लिए जारी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान। Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
IMG_20261101_195750 Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 के शुभारंभ कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाते सांसद अजय भट्ट। Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नीता अंबानी और ईशा अंबानी महाराष्ट्र के कर्जत में अनंत आश्रय के भूमिपूजन समारोह में शामिल हुईं। Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर
    • राष्ट्रीय

    Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

  • उत्तराखंड में नवंबर के पहले सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में धूप। Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान

  • 2 से 8 नवंबर 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल

  • देहरादून के पटेलनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दोनों आरोपी। Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

  • केदारताल क्षेत्र में लापता आठ ट्रैकर्स और गाइड की तलाश के लिए जारी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान। Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (648)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,983)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,578)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,478)
  • नैनीताल (6,644)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (318)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,245)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,177)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी