Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Phori: सीएम योगी व धामी ने विद्यालयों का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शिक्षा

Phori: सीएम योगी व धामी ने विद्यालयों का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi February 8, 2025
ख़बर शेयर करें -

Phori Garhwal News – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर का नव निर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य एंव ग्राम पंचुर बारात घर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया एवं विद्यालय का अवलोकन भी किया। इस दौरान आईजीएल (इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड) की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल कांडी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय विथ्याणी में भी जाकर विद्यालय का लोकार्पण किया और स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत कर विद्यालय का अवलोकन भी किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर में 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उन्होंने कहा अपने विद्यालय में आकर उन्हें अपार प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। विद्यालय अब एक नए स्वरूप और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर दिख रहा है। पिछले एक वर्ष में यहां कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित की गई हैं, जो सराहनीय हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई और धन्यवाद दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएल (इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड) द्वारा स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक लैब, वॉशरूम और वर्चुअल क्लास जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। पहले इतने संसाधन उपलब्ध नहीं थे, लेकिन आज टेक्नोलॉजी के प्रभावी उपयोग से शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव आ रहे हैं। यदि सरकार के पास स्पष्ट विजन हो और समाज उसमें सक्रिय भागीदारी करे, तो किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति संभव है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सीमित संसाधनों के बावजूद, गुरुजनों ने अनुशासन और समर्पण से उत्कृष्ट कार्य किए हैं। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल सभाएं, खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित होती थीं, जिनका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण पर पड़ता था। उस समय के विद्यार्थी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़े और सफल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज सरकार के साथ निजी संस्थाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर रही हैं और क्षेत्र के विद्यालयों के विकास में योगदान दे रही हैं। सरकार और समाज मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्य कर रहे हैं, जिससे सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है। अब शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे इन संसाधनों का सदुपयोग कर बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा पहले शिक्षक के हाथ में छड़ी होती थी, लेकिन अभिभावक कभी नाराज नहीं होते थे, क्योंकि वे जानते थे कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं। शिक्षक न केवल विद्यार्थियों के घर तक पहुंचते थे, बल्कि उन्हें देश और दुनिया की नवीनतम घटनाओं से भी अवगत करवाते थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं होती, बल्कि इसमें समाज की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जब समाज शिक्षा को प्राथमिकता देगा और उसमें योगदान देगा, तभी बेहतर और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री योगी इसी देवभूमि उत्तराखंड से हैं। समस्त उत्तराखंड की जनता उनके प्रति अपार स्नेह और सम्मान रखती है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री योगी ने इस विद्यालय में कक्षा 5 तक की शिक्षा ग्रहण की थी। कोई भी जन्म से महान नहीं होता, बल्कि पुरुषार्थ और दृढ़ निश्चय से महानता प्राप्त करता है। मुख्यमंत्री योगी का जीवन इसका सशक्त प्रमाण है कि संकल्प और परिश्रम से आगे बढ़ा जा सकता है। संकल्प में कोई विकल्प नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद आज देश के सबसे बड़े आबादी वाले राज्य के मुख्यमंत्री हैं। संपूर्ण विश्व उन्हें एक कर्मयोगी के रूप में पहचानता है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश एक उत्कृष्ट राज्य बन चुका है। प्रदेश में सड़कों और बुनियादी ढांचे का निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर है। राज्य में बेरोज़गारी दर में कमी आई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में गुणवत्ता परक शिक्षा की दिशा में अनेक प्रयास किए गए हैं। प्रदेश के स्कूलों में आधुनिक लैब सुविधाएं, वर्चुअल क्लासरूम, वॉशरूम, लाइब्रेरी सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री योगी से प्रयागराज से मेरठ तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तारित किए जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार विकल्प रहित संकल्प के मंत्र पर कार्य कर रही है, और अच्छी व गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के संकल्प को साकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं और निष्ठा व समर्पण के साथ अध्ययन करें। जब बच्चे खूब पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे, तो उत्तराखंड और देश का नाम रोशन होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिक्षक रहे श्री राजेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ बचपन से ही पढ़ाई और हर क्षेत्र में बहुत ही होनहार थे। उन्होंने अपने गुरुजी के मार्गदर्शन में शिक्षा ग्रहण की और हमेशा उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहे। योगी आदित्यनाथ की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और परिश्रम ही उनकी सफलता की कुंजी है। उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली ने हमेशा प्रेरणा दी है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, आईजीएल प्रवर निदेशक उमाशंकर भारतिया, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Phori Garhwal News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

पिथौरागढ़ के बिण क्षेत्र में बुलेट और बाइक की टक्कर का सांकेतिक दृश्य। Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
नानकमत्ता हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
चंपावत के नीड़ तल्ली गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ईवीएम की तकनीकी जांच की तैयारियां Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की बैठक Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
लोक भवन देहरादून में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का शपथ ग्रहण समारोह Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिथौरागढ़ के बिण क्षेत्र में बुलेट और बाइक की टक्कर का सांकेतिक दृश्य। Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर

  • नानकमत्ता हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार

  • चंपावत के नीड़ तल्ली गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश

  • देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ईवीएम की तकनीकी जांच की तैयारियां Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग

  • देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की बैठक Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,829)
  • उधमसिंह नगर (1,353)
  • क्राइम (3,552)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,017)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (753)
  • देहरादून (11,411)
  • नैनीताल (6,607)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,231)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस