Parshuram Jayanti 2024: धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव , विशाल भंडारा आयोजित
भगवान परशुराम की विधि विधान से की गई पूजा अर्चना
परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे: सत्य साधक गुरुजी
बहराइच: शहर स्थित श्रीदेवी गुल्लावीर मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वाधान में भगवान परशुराम की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास की शुक्ल तृतीया को हुआ था। इस दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण भगवान परशुराम की शक्ति की क्षति नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। महर्षि वेदव्यास, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, ऋषि मार्कडेय सहित उन आठ अमर किरदारों में उनकी गिनती होती है, जिन्हें कलियुग तक अमर माना जाता है।
सत्य साधक गुरुजी ने कहा कि भगवान विष्णु ने पापी, विनाशकारी तथा अधार्मिक राजाओं का विनाश कर पृथ्वी का भार हरने हेतु परशुराम जी के रूप में छठवाँ अवतार धारण किया था। इन दुष्ट राजाओं ने पृथ्वी के संसाधनों को लूटा तथा राजाओं के रूप में अपने कर्तव्यों की उपेक्षा की थी।
जिलाध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने कहा कि भगवान परशुराम युद्ध और तीरंदाजी में अपने असाधारण कौशल के लिए पूजनीय हैं. उन्हें अपने पिता के प्रति समर्पण और धर्म को कायम रखने में उनकी भूमिका के लिए भी जाना जाता है।
पंडित संजीव शर्मा ने बताया कि परशुराम जी का पहले नाम राम था। लेकिन महादेव ने उन्हें शस्त्र विद्या दी थी। शस्त्र विद्या के बाद प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें ‘फरसा’ दिया। परशु मिलने के कारण उनका नाम परशुराम पड़ गया। इसके साथ ही शिव जी ने उन्हें श्रेष्ठ योद्धा का वरदान दिया था।
इस अवसर पर जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी ,अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ,संजीव शर्मा , रिले त्रिपाठी ,अरविंद शुक्ला, विनोद तिवारी सहित भारी संख्या में ब्राह्मण मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत