Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गरीबों के कल्याण के लिये समर्पित है हमारी सरकार : सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गरीबों के कल्याण के लिये समर्पित है हमारी सरकार : सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi March 4, 2024
ख़बर शेयर करें -

लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया 68.82 करोड़ की 66 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।

लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत सौंपी आवास की चाबी। स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किए चेक।

Haridwar News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद हरिद्वार के लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन के अवसर पर 68.82 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें 65.34 करोड़ की 51 योजनाओं का शिलान्यास एवं 3.48 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवंटित आवासों की चाबी, गैस कनेक्शन के साथ स्वयं सहायता समूहों को दी जाने वाली धनराशि के चेक प्रदान किये।

लाभार्थी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचने का प्रयास कर रही है। हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिये समर्पित है, इसलिए गरीब की आवश्यकताओं को भली भांति समझती है। हमारी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रही है, उसी का परिणाम है जो आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विभिन्न योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जन कल्याण से सम्बन्धित विभिन्न योजनाएं, प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं तथा लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी भी समीक्षा समय-समय पर की जा रही हैं। पहले अगर गरीबों के लिए कोई योजना शुरु होती भी थी तो उसे उस योजना का लाभ पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। यदि उसके लिए घर घोषित होता भी था, तो उसे शौचालय अलग बनाना पड़ता था, बिजली, पानी और गैस कनेक्शन के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन आज शौचालय, बिजली, पानी और गैस जैसी आधारभूत सुविधाओं के साथ ’’प्रधानमंत्री आवास योजना’’ से गरीब को इन सभी झंझटों से मुक्त करती है। हमारी सरकार गरीब के पास स्वयं पहुंच रही हैं, हर योजना का लाभ गरीब को मिले इसके लिए विशेष अभियान चला रही है। विकास कार्यों और लाभार्थियों की सहायता करते समय हमारी सरकार न किसी गरीब की जाति देखती है और न ही किसी गरीब का धर्म।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले 10 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं। जब कोई सरकार ’’अंत्योदय’’ को अपना ध्येय मानकर कार्य करती है तो परिणाम कितने अलग होते हैं। हमारी सरकार ने सेवा और सुशासन के आधार पर देश व प्रदेश में विकास की एक नई परिभाषा लिखने का कार्य किया है। देश में जिस स्तर पर शोषितों और वंचितों का आज सशक्तिकरण हो रहा है वैसा आज से पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों को सभी मापदंडों पर तोलकर हम कह सकते हैं, हमारे देश ने इन 10 वर्षों में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि आज सारी दुनिया हमारे देश और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी का लोहा मान रही है। 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक, निःशुल्क खाद्यान्न से लेकर निःशुल्क इलाज तक, किसानों के विकास से लेकर गरीबों के आवास तक, सेना के आधुनिकीकरण से लेकर सीमाओं की सुरक्षा तक, प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन पहुंचाने से लेकर हथियार और मोबाइल उत्पादन तक हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। पहले भारत दवाओं और टीकों के लिए विदेशों पर निर्भर रहता था, कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड के दो स्वदेशी टीके न केवल विकसित किए बल्कि कई देशों को इनकी आपूर्ति भी की। केन्द्र सरकार की ओर से शिक्षा का बजट तीन गुना बढ़ाना और एक सुविचारित राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पाठ्यक्रम लाना इस सरकार की ’’शिक्षित समाज-मजबूत भारत’’ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज देश में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार ने 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने जैसा ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की ही दिव्य दृष्टि थी कि देश में करीब 50 करोड़ जनधन खाते गरीबों के लिए खोले गए, जिनका प्रयोग लाभार्थियों के खातों में सीधे डीबीटी करने के लिए हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सबसे आधारभूत कार्य करने का बीड़ा भी प्रधानमंत्री जी ने ही उठाया जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में करीब 12 करोड़ इज्जतघर बनाए गए। इसी के साथ-साथ इन 10 वर्षों में नौ करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन गरीबों को दिए गए। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार ने विभिन्न रोजगार मेलों का आयोजन कर दस लाख लोगों को रोजगार देने का कार्य भी प्रारंभ किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार ने दुनिया में भारत की खोई हुई साख को फिर से संभालने का कार्य किया। परन्तु अभी भी कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं दुनिया में भारत की साख को दाग लग जाए लेकिन दुनिया अब भारत की शक्ति को जान चुकी, भारत के योगदान पर विश्व का भरोसा बढ़ता चला जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पूर्व देश में स्वास्थ्य सेवाएं स्वयं बीमार थी, लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य सेवाओं का जिस तरह विस्तार हुआ है, जो पहले संभव नहीं था। सड़कों की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं थीं, लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश में प्रत्येक दिन 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। 2014 के बाद से देश में हर साल एक नए आईआईटी का निर्माण हुआ है। हर साल देश में एक नया आईआईएम बनाया गया है। हर सप्ताह देश में एक नई यूनिवर्सिटी खोली गई है। हर दिन देश में दो नए कॉलेज खोले जा रहे हैं। आईटीआई का निर्माण किया जा रहा है। यह सब बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता का अभाव था, परंतु हमने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने का कार्य किया तथा राज्य में देश के सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बनने के बाद पारदर्शिता के साथ ही अब समयबद्ध तरीके से परीक्षाएं संपन्न हो रही है, यही नहीं राज्यहित में समान नागरिक सहित धर्मांतरण को रोकने, लैंण्ड जेहाद को रोकने जैसे सख्त कानून बनाने का हमने निर्णय लिया है। आज उत्तराखण्ड विकास और विश्वास के वातावरण में जन आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयासां के साथ आगे बढ़ रहा है। विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये हम सभी के समूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, लक्सर के निवर्तमान पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, शिवालिक नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं स्थानीय जनता मौजूद थी।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर गरीबों के कल्याण के लिये समर्पित है हमारी सरकार : सीएम धामी देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार में महिला एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने की विजिलेंस कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर से तीन लोगों की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की कैंचीधाम यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
पितृ अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
कैंची धाम में वीकेंड यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते नैनीताल पुलिस के अधिकारी। Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार में महिला एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने की विजिलेंस कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

  • काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर से तीन लोगों की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

  • केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की कैंचीधाम यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

  • पितृ अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

  • देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (472)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,724)
  • उधमसिंह नगर (1,346)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (746)
  • देहरादून (11,355)
  • नैनीताल (6,593)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (315)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर